शिशु को सुकून की नींद देने के लिए उन्हें दिलाएं केवल सुरक्षा का एहसास

शिशु को सुकून की नींद

जब एक नवजात शिशु इस दुनिया में आता है, तब वह बेहद कोमल और नाजुक होता है। शायद यही वजह है बच्चे का जन्म होने के बाद एक माँ अपने बच्चे को हर चीज से संभाल कर रखती है। हालांकि माँ के लिए सबसे मुश्किल काम अपने बच्चे को सुलाना होता है। वो इसलिए क्यूकि नवजात शिशु कब सोयेगा या कब उसकी नींद खुल जाएँ ये कोई नहीं कह सकता। ऐसे में अपने शिशु को सुकून की नींद देने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है। जी हां अगर आप अपने शिशु को केवल सुरक्षा का एहसास भी दिलवा दे, तो आपका शिशु बिना किसी बाधा के आराम से सो पायेगा।

शिशु को सुकून की नींद देने के लिए उसे करवाएं सुरक्षा का एहसास.. 

1. अब एक छोटे से बच्चे के सामने आप खुद तो ये जाहिर नहीं कर सकती कि आप उनसे कितना प्यार करती है। इसलिए बच्चे को अपने प्यार का एहसास दिलाने के लिए उसे बार बार गले लगाएं और उसकी केयर करे।

2.यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि अगर आप बच्चे को बिस्तर पर लिटाने की बजाय गले से लगा कर या गोद में रख कर सुलायेंगी तो वह ज्यादा सुरक्षित महसूस करेगा। यहाँ तक कि ऐसा करने से वह कम रोयेगा और ज्यादा सोयेगा। इसके इलावा ऐसा करने से बच्चे के शरीर में ऑक्सिटोसिन नाम का हार्मोन भी निकलता है। जिसे आमतौर पर बॉन्डिंग हार्मोन भी कहा जाता है। दरअसल यह हार्मोन बच्चे के शारीरिक तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

3. इसके साथ ही इस बात का ध्यान रखे कि शिशु के लिए माँ का दूध ही सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। इसलिए बच्चे को केवल अपना दूध ही पिलाएं और दूध पिलाने के बाद उसे बर्प यानि डकार दिलाना न भूले। बहरहाल अगर आप अपने शिशु को सुकून की नींद देना चाहती है, तो इन सब बातों का ध्यान रखे और अपने शिशु को नुकीली चीजों से बचा कर रखे।

Summary
शिशु को सुकून की नींद देने के लिए उन्हें दिलाएं केवल सुरक्षा का एहसास  Youth Express
Article Name
शिशु को सुकून की नींद देने के लिए उन्हें दिलाएं केवल सुरक्षा का एहसास Youth Express
Description
जब एक नवजात शिशु इस दुनिया में आता है, तब वह बेहद कोमल और नाजुक होता है। शायद यही वजह है बच्चे का जन्म होने के बाद एक माँ अपने बच्चे को हर चीज से संभाल कर रखती है। हालांकि माँ के लिए सबसे मुश्किल काम अपने बच्चे को सुलाना होता है। वो इसलिए क्यूकि नवजात शिशु कब सोयेगा या कब उसकी नींद खुल जाएँ ये कोई नहीं कह सकता। ऐसे में अपने शिशु को सुकून की नींद देने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है। जी हां अगर आप अपने शिशु को केवल सुरक्षा का एहसास भी दिलवा दे, तो आपका शिशु बिना किसी बाधा के आराम से सो पायेगा।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER