संजय दत्त की फेवरेट है बॉलीवुड कि ये हीरोइन

फेवरेट

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त कि जब फिल्म प्रस्थानम रिलीज हुई थी, तब एक इंटरव्यू के दौरान उनसे ये पूछा गया कि आपकी फेवरेट हीरोइन कौन है इस बात का जवाब देते हुए संजय दत्त ने माधुरी दीक्षित को अपनी फेवरेट हीरोइन बताया था। संजय दत्त ने कहा कि माधुरी हमेशा से ही मेरी पसंदीदा एक्ट्रेस थी। आपको बता दे कि इन दोनों एक्टर्स ने साथ में कई फिल्में की है। जैसे महानता, जय देवा, साजन, साहिबान, खतरों के खिलाड़ी, थानेदार, इलाका, कानून अपना अपना, ज़मीन, खलनायक, कलंक। साथ ही संजय दत्त ने सलमान खान को भी अपना पसंदीदा हीरो बताया था।

फेवरेट

संजय दत्त बॉलीवुड इंडस्ट्री के बहुत ही मशहूर सुपरस्टार हैं। संजय दत्त का जन्म 29 जुलाई 1959 में हुआ था। सामान्य व्यक्ति की तरह बॉलीवुड के सितारों की अपनी-अपनी पसंद होती है।

संजय दत्त ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत रॉकी फिल्म से की थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। उसके बाद संजय दत्त के जीवन में कई उतार-चढ़ाव आए थे। और उनकी जिंदगी का हर उतार-चढ़ाव पूरी इंडस्ट्री और पूरी दुनिया के सामने रखा डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने। संजय दत्त की बायोपिक बना कर, फिल्म संजू बना कर जिसमें संजय दत्त का किरदार निभाया रणबीर कपूर से। ये फिल्म 2018 में आई थी।

विवादों में घिरी थी फिल्म पानीपत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आशुतोष गोवरिकर के निर्देशन में बनी पानीपत फिल्म 6 दिसंबर 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है। इस फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन कपूर, कृति सेनन जैसे सितारे नजर आए परंतु ये फिल्म विवादों से भी घिरी हुई है। फिल्म पानीपत में भरतपुर के महाराज सूरजमल के किरदार को लेकर विवाद हो रहा है।जाट समुदाय का आरोप है कि मूवी में महाराज सूरजमल के किरदार का गलत चित्रण किया गया है। वैसे संजय दत्त की फिल्म प्रस्थानम भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कमाई की थी।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
संजय दत्त की फेवरेट है बॉलीवुड कि ये हीरोइन - Youth Express
Article Name
संजय दत्त की फेवरेट है बॉलीवुड कि ये हीरोइन - Youth Express
Description
एक इंटरव्यू के दौरान उनसे ये पूछा गया कि आपकी फेवरेट हीरोइन कौन है इस बात का जवाब देते हुए संजय दत्त ने माधुरी दीक्षित को अपनी फेवरेट हीरोइन बताया था।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER