बॉलीवुड की दुनिया में कब किसकी किस्मत खुल जाएँ ये कोई नहीं कह सकता। अब आप खुद ही देख लीजिये कि बॉलीवुड में जो एक्टर कल तक फ्लॉप होता है, उसकी एक फिल्म हिट होने से वह सुपरस्टार बन जाता है। बता दे कि ऐसी ही एक सुपरहिट फिल्म करीना कपूर को भी मिली है। मगर जब इस फिल्म के लिए करीना ने मांगी ज्यादा फीस तो यह फिल्म उनके हाथ से निकल गई। वैसे आपको जान कर हैरानी होगी कि यह करण जौहर के निर्देशन तले बनी फिल्म थी। जिसे करीना कपूर ने नजरअंदाज कर दिया।
करीना ने मांगी ज्यादा फीस, तो हाथों से निकल गई सुपरहिट फिल्म..
दरअसल हम यहाँ कल हो न हो फिल्म की बात कर रहे है। जिसमे प्रीति जिंटा की बजाय करीना कपूर को नैना का किरदार निभाने का ऑफर दिया गया था, लेकिन अफ़सोस कि अपनी बढ़ती डिमांड के कारण करीना ने इस फिल्म को ज्यादा तवज्जु नहीं दिया। बात ये है कि करण जौहर, करीना कपूर को ज्यादा फीस देने के लिए तैयार नहीं थे। जिसके चलते करीना ने करण को बिना बताएं सूरज बड़जात्या की फिल्म मैं प्रेम की दीवानी हूँ में काम करना शुरू कर दिया। ऐसे में करीना के इस व्यव्हार से करण को काफी दुःख पहुंचा था। हालांकि उन्होंने बाद में इस फिल्म के लिए प्रीटी जिंटा को साइन कर लिया था और फिर यह फिल्म काफी हिट भी रही।
यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि करण काफी समय तक करीना कपूर से नाराज भी रहे थे। जी हां दोनों के बीच बातचीत भी बंद हो गई थी। मगर फिर करीना को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने करण से माफ़ी भी मांगी। इसके बाद करीना ने करण के शो में आ कर यह भी कबूला था कि करण की फिल्म को छोड़ना उनकी सबसे बड़ी गलती थी। यानि जब करीना ने मांगी ज्यादा फीस तो उनके हाथ कुछ नहीं लगा, बल्कि उनके हाथों से एक सुपरहिट फिल्म जरूर फिसल गई। दोस्तों आपको क्या लगता है, कि क्या कल हो न हो फिल्म में करीना कपूर को प्रीटी जिंटा की जगह होना चाहिए था। इसका जवाब हमें जरूर दीजियेगा।



