अभिनेता श्रीराम लागू ने दुनिया को कहा अलविदा

अभिनेता

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर अभिनेता डॉ. श्रीराम लागू का 92 साल की उम्र में मंगलवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को मुंबई में किया जाएगा। उनके परिवार से जुड़े सूत्र ने यह जानकारी दी। लागू जी का निधन मंगलवार शाम को पुणे स्थित उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हुई।

पहले उनका अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को यानी आज होना था। परिवार के एक सदस्य ने बताया कि चूंकि दिवंगत अभिनेता के बेटे आनंद लागू अमेरिका में हैं और बृहस्पतिवार तक यहां पहुंच नहीं पाएंगे इसलिए उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को होगा। उन्होंने बताया, लोगों के अंतिम दर्शन के लिए लागू का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह यहां बालगंधर्व सभागार में रखा जाएगा। डॉ. श्रीराम लागू के निधन पर फिल्मी हस्तियों के साथ-साथ राजनीतिक हस्तियों ने भी दुख व्यक्त किया है।

अभिनेतासीएम उद्धव ठाकरे ने अपने शोक संदेश में कहा, मराठी रंगमंच ने अपने प्यारे नटसम्राट को खो दिया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता अजित पवार ने कहा कि, लागू के निधन की खबर दुखद है।

फिल्मेफेयर ने नवाजे गए थे श्रीराम लागू

श्रीराम लागू ने अपने फिल्मी करियर में 100 से ज्यादा हिंदी और 40 से ज्यादा मराठी फिल्मों में काम किया। अपने करियर में श्रीराम आहट: एक अजीब कहानी, पिंजरा, मेरे साथ चल, सामना, दौलत जैसी कई फिल्मों में नजर आए। 1978 में फिल्म घरौंदा के लिए डॉ. लागू को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया।

थियेटर की दुनिया में डॉक्टर नाम से मशहूर रहे लागू को उनके प्रगतिशील और तर्कवादी विचारों के लिए जाना जाता था। महाराष्ट्र टाइम्स में लागू का एक लेख परमेश्र्वरला रिटायर करा यानी भगवान को रिटायर करने का वक्त आ गया है, शीर्षक से छपा, जिसको लेकर खूब चर्चा हुई।

रिचर्ड एटेनबरो की फिल्म ‘गांधी’ में उन्होंने गोपाल कृष्ण गोखले की भूमिका निभाई थी।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
अभिनेता श्रीराम लागू ने दुनिया को कहा अलविदा - Youth Express
Article Name
अभिनेता श्रीराम लागू ने दुनिया को कहा अलविदा - Youth Express
Description
बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर अभिनेता डॉ. श्रीराम लागू का 92 साल की उम्र में मंगलवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को मुंबई में किया जाएगा।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER