बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि, मुझे अपनी बॉडी को उसके वास्तविक रूप में स्वीकारने में हमेशा से परेशानी रही है, अब मैं एक ऐसी स्थिति पर आ चुकी हूं, जहां मैं ये जैसी है इसे उसी रूप में पसंद करना सीख रही हूं। अब मैं अपने बॉडी का पहले से कहीं ज्यादा इज्जत और इसकी पर्याप्त देखभाल करने लगी हूं।
उन्होनें कहा, एक वक्त ऐसा था जब मैं महीनों तक पागलों की तरह वर्कआउट किया करती थी। मेरा वजन कम हो जाता और मैं अच्छी दिखने लगती थी। इसके बाद मैनें इसे कुछ वक्त के लिए छोड़ दिया, तब मुझे एहसास हुआ कि अगर आप अपनी जीवनशैली को पूरी तरह से बदल देते हैं, तो इससे बदलाव आने लगते हैं।
उन्होनें आगे कहा, पहले मैं जिम में काफी ज्यादा वक्त गुजारा करती थी और खाने पर उतना ज्याद ध्यान नहीं देती थी फिर मुझे एहसास हुआ कि आप जैसा दिखते हैं उसका नब्बे प्रतिशत आप क्या खाते हैं उस पर निर्भर करता है, तो आपको अच्छा खाना खाने की जरूरत है। अगर संभव हो तो एक अच्छे न्यूट्रीशनिस्ट या पोषण विशेषज्ञ पर निवेश करें।
अच्छा खाएं, साफ खाएं। मैं अब ज्यादा से ज्यादा ऐसा ही करने की कोशिश करती हूं। मैं अपने खाने को लेकर बेहद चौकस हूं और हर दिन मैं कितना मीठा ले रही हूं, उस पर नज़र रखती हं।

तेलुगु इंडस्ट्री में इस फिल्म से कर चुकीं हैं वापसी
इस साल इलियाना ने तेलुगु इंडस्ट्री में भी वापसी कर ली है। तेलुगु फिल्म अमर अकबर एंथोनी से इलियाना ने एक बार फिर तेलुगु में लौट गईं हैं। बॉलीवुड फिल्मों के बाद इलियाना की फीस तेलुगु इंडस्ट्री में बढ़ा दी गई है।
और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

