बता दे कि बॉलीवुड के दबंग खान आज कल केवल बड़े परदे पर ही नहीं बल्कि छोटे पर्दे भी छाएं हुए है। जी हां बिग बॉस के नए सीजन के होस्ट भी सलमान खान ही है। तो ऐसे में उनका जलवा हर तरफ छाया हुआ है। अब यूँ तो सलमान खान के लाखो नहीं बल्कि करोड़ो फैंस है। मगर हम आपको उन लोगो के बारे में बताना चाहते है, जिन्हे सलमान खान इंस्टाग्राम पर फॉलो करते है। यकीनन सलमान खान की यह लिस्ट देख कर आप भी हैरान रह जायेंगे। तो चलिए अब आपको सलमान खान की इस सोशल मीडिया रिपोर्ट के बारे में विस्तार से बताते है।
सलमान खान इंस्टाग्राम पर इन 8 लोगो को करते है फॉलो..
बता दे कि सलमान खान की इस लिस्ट में उनकी बहन अर्पिता खान के साथ साथ उनके जीजा आयुष शर्मा का नाम भी शामिल है। इसके इलावा उनकी बड़ी बहन यानि अलवीरा के पति अतुल अग्निहोत्री का नाम भी इसमें शामिल है। इसके साथ ही सलमान खान के दोनों भाई सोहैल और अरबाज खान का नाम भी इसमें मौजूद है। यहाँ तक कि सलमान खान की लेटेस्ट गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर का नाम भी इसमें शामिल है। इसके बाद रेनेज बेक सेल और इसाबेल कैफ का नाम भी इसमें मौजूद है। बता दे कि इसाबेल कैफ असल में कैटरीना कैफ की बहन है।
हालांकि यहाँ हैरानी की बात ये है कि सलमान खान कैटरीना की बहन को तो सोशल मीडिया पर फॉलो करते है, लेकिन कैटरीना कैफ को नहीं करते। वही दूसरी तरफ कैटरीना कैफ, सलमान खान को सोशल मीडिया पर जरूर फॉलो करती है। अब इसके पीछे की वजह क्या है, ये तो केवल सलमान ही बता सकते है। अब यूँ तो सलमान और कैटरीना काफी अच्छे दोस्त है, लेकिन इसके बावजूद भी सलमान खान इंस्टाग्राम पर उन्हें फॉलो नहीं करते। जी हां यानि कैटरीना का नाम उनकी हिट लिस्ट में शामिल नहीं है। वैसे दोस्तों सलमान खान की इस हिट लिस्ट के बारे में आपका क्या कहना है, ये हमें जरूर बताईयेगा।



