ऋषि कपूर का ट्वीट आ गया सुर्ख़ियों में, जाने आखिर ऐसा क्या कहा ऋषि कपूर ने अपने ट्वीट में

ऋषि कपूर का ट्वीट

वैसे तो बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर हमेशा ही अपने बेबाक अंदाज और बिंदास ट्वीट के कारण सुर्खियां बटोरते रहते है। मगर इस बार उन्होंने कुछ ऐसा ट्वीट किया, जो बिना किसी वजह के ही सुर्ख़ियों में आ गया। जी हां ऋषि कपूर का ट्वीट आज कल खूब सुर्खियां बटोर रहा है। हालांकि उन्होंने ट्विटर पर इससे पहले भी कई वाद विवाद वाली बातें लिखी है, लेकिन इस बार उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं लिखा था। वो कहते है न कि बिना कुछ किए ही इतना बड़ा बवाल हो गया। यहाँ भी कुछ वैसी ही बात है। दरअसल ऋषि कपूर ने हाल ही में निकनेम को लेकर एक छोटा सा ट्वीट किया है।

ऋषि कपूर का ट्वीट

ऋषि कपूर का ट्वीट आ गया सुर्ख़ियों में.. 

अब ये तो सब को मालूम ही है कि कपूर फ़ैमिली में हर किसी का निकनेम रखा गया है। ऐसे में ऋषि कपूर का कहना है कि माता पिता को कभी अपने बच्चों का निकनेम नहीं रखना चाहिए। इसके साथ ही ऋषि कपूर ने यह भी कहा कि एकदम मेरे नाम जैसा ऋषि कपूर बनने के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी है। वैसे आपको बता दे कि ऋषि कपूर का नाम चिंटू है। जब कि उन्होंने अपने बेटे रणबीर को कोई खास निकनेम नहीं दिया। यहाँ तक कि उन्होंने चिंटू नाम की एक कैप पहन कर तस्वीर भी शेयर की है।

गौरतलब है कि चिंटू नाम सुनने के बाद हर कोई इस नाम को लेकर यही सोचता है यह किसी मजाकिया एक्टर का नाम होगा। शायद इसी वजह से ऋषि कपूर ने यह ट्वीट किया है। अब यूँ तो ऋषि कपूर ने एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में बॉलीवुड में एंट्री की थी और तब उन पर यह नाम काफी अच्छा भी लगता था। मगर इस उम्र में आ कर उन्हें खुद का यह निकनेम कुछ खास पसंद नहीं आ रहा। बहरहाल ऋषि कपूर का ट्वीट आप खुद यहाँ देख सकते है। दोस्तों क्या आपका कोई निकनेम है, इसके बारे में हमें जरूर बताईयेगा।

Summary
ऋषि कपूर का ट्वीट आ गया सुर्ख़ियों में, जाने आखिर ऐसा क्या कहा ऋषि कपूर ने अपने ट्वीट में  Youth Express
Article Name
ऋषि कपूर का ट्वीट आ गया सुर्ख़ियों में, जाने आखिर ऐसा क्या कहा ऋषि कपूर ने अपने ट्वीट में Youth Express
Description
वैसे तो बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर हमेशा ही अपने बेबाक अंदाज और बिंदास ट्वीट के कारण सुर्खियां बटोरते रहते है। मगर इस बार उन्होंने कुछ ऐसा ट्वीट किया, जो बिना किसी वजह के ही सुर्ख़ियों में आ गया। जी हां ऋषि कपूर का ट्वीट आज कल खूब सुर्खियां बटोर रहा है। हालांकि उन्होंने ट्विटर पर इससे पहले भी कई वाद विवाद वाली बातें लिखी है, लेकिन इस बार उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं लिखा था। वो कहते है न कि बिना कुछ किए ही इतना बड़ा बवाल हो गया। यहाँ भी कुछ वैसी ही बात है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER