गोल्डन ग्लोब अवॉर्डस में निक जोनास संग पहुंची प्रियंका चोपड़ा

गोल्डन

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनास की जोड़ी सबकी पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। रविवार रात को कैलिफोर्निया शहर के बेवर्ली हिल्टन होटल में 77वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया।

इस गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड के ग्रैंड इवेंट में पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन सिंगर और पति निक जोनास के साथ शिरकात की।

इस दौरान इस स्टार कपल की काफी सारी शानदार तस्वीरें सामने आई हैं। निक और प्रियंका की इन तस्वीरों को देखने के लिए रुख कीजिए। पावर कपल निक और प्रियंका चोपड़ा के इस शानदार अंदाज पर हर किसी की नज़रें थम गईं। रेड कार्पेट पर दोनों ने एक दूसरे के साथ जबरदस्त अंदाज में पोज दिए। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा पिंक कलर के गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। प्रियंका ने अपने इस लुक को डायमंड नेकपीस के साथ कंपलीट किया।

निक जोनास फॉर्मल्स में लगे काफी डैशिंग

गोल्डन

वहीं इस दौरान निक जोनास फॉर्मल्स में उनके साथ काफी डैशिंग लग रहे थे। सोशल मीडिया पर देसी गर्ल और निक का ये अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद किया जा रहा है।

रेड कार्पेट पर इस दौरान प्रियंका चोपड़ा अपना सिग्नेचर पोज भी देती दिखाई दीं। इसके साथ ही वैनिटी फेयर में भी पीसी और निक एक दूसरे के साथ दिखाई दिए।

सोशल मीडिय पर निक और प्रियंका की ये तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा पिछली बार फिल्म द स्काई इज पिंक में नज़र आई थीं। फिल्म को सोनाली बोस ने डायरेक्ट किया था। मूवी में फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सर्राफ अहम भूमिका में थे। अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में वो फिल्म द व्हाइट टाइगर में नज़र आएंगी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा पहली बार राजकुमार राव के साथ नज़र आएंगी। और उनकी ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
गोल्डन ग्लोब अवॉर्डस में निक जोनास संग पहुंची प्रियंका चोपड़ा - Youth Express
Article Name
गोल्डन ग्लोब अवॉर्डस में निक जोनास संग पहुंची प्रियंका चोपड़ा - Youth Express
Description
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनास की जोड़ी सबकी पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। रविवार रात को कैलिफोर्निया शहर के बेवर्ली हिल्टन होटल में 77वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER