प्रियंका चोपड़ा का सरप्राइज, पति निक जोनस को दी नए मेहमान की खुशखबरी

प्रियंका चोपड़ा का सरप्राइज

बॉलीवुड की देसी गर्ल और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की शादी पिछले साल एक दिसंबर को निक जोनस से हुई थी। बता दे कि अब उनकी शादी को एक साल का समय बीत चुका है। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को अपनी शादी की पहली सालगिरह पर एक खूबसूरत सा तोहफा दिया था। हालांकि इन दोनों की शादी की सालगिरह एक दिसंबर को थी, लेकिन प्रियंका चोपड़ा का सरप्राइज अब कही जा कर सुर्ख़ियों में आया है। गौरतलब है कि निक जोनस हॉलीवुड के काफी प्रसिद्ध सिंगर है और उन्होंने सोशल मीडिया के द्वारा ही प्रियंका को प्रपोज भी किया था।

प्रियंका चोपड़ा का सरप्राइज

प्रियंका चोपड़ा का सरप्राइज.. 

जब प्रियंका ने हॉलीवुड में एंट्री की थी तब उन्हें भी शायद इस बात का अंदाजा नहीं था कि हॉलीवुड में जाने के बाद न केवल उनकी प्रोफेशनल लाइफ बल्कि पर्सनल लाइफ भी बदल जाएगी। वही अगर हम प्रियंका द्वारा दिए गए तोहफे की बात करे तो उन्होंने निक को एक प्यारा सा पप्पी गिफ्ट किया है। बता दे कि यह पप्पी भी कोई आम पप्पी नहीं है, बल्कि यह जर्मन शेपर्ड किस्म का है। जो दिखने में बहुत मासूम और क्यूट है। अब ये तो सब को मालूम ही है कि पिछले कई दिनों से काम के चलते प्रियंका अपने पति निक से दूर रह रही थी। ऐसे में वह अपनी पहली सालगिरह पर कुछ खास करना चाहती थी। यानि निक को सरप्राइज देना चाहती थी।

https://www.instagram.com/p/B5i5BuUnKqV/

https://www.instagram.com/p/B5cDIuWHpzd/

https://www.instagram.com/p/B5WGqYyH8xg/

https://www.instagram.com/p/B5WCghEnoK-/

यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि प्रियंका चोपड़ा का सरप्राइज निक को तब मिला जब वह सो रहे थे। जी हां इन खास पलों की तस्वीरें प्रियंका ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। इन तस्वीरों में निक अपने पप्पी के साथ लेटे हुए और उन्हें दुलारते हुए नजर आ रहे है। वैसे आपको जान कर हैरानी होगी कि निक को यह पप्पी इतना पसंद आया कि उन्होंने इसके नाम से एक इंस्टाग्राम अकाउंट भी खोल दिया। इस अकाउंट पर वह अपने साथ पप्पी की कुछ खास तस्वीरें शेयर करते है।

Summary
प्रियंका चोपड़ा का सरप्राइज, पति निक जोनस को दी नए मेहमान की खुशखबरी  Youth Express
Article Name
प्रियंका चोपड़ा का सरप्राइज, पति निक जोनस को दी नए मेहमान की खुशखबरी Youth Express
Description
बॉलीवुड की देसी गर्ल और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की शादी पिछले साल एक दिसंबर को निक जोनस से हुई थी। बता दे कि अब उनकी शादी को एक साल का समय बीत चुका है। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को अपनी शादी की पहली सालगिरह पर एक खूबसूरत सा तोहफा दिया था। हालांकि इन दोनों की शादी की सालगिरह एक दिसंबर को थी, लेकिन प्रियंका चोपड़ा का सरप्राइज अब कही जा कर सुर्ख़ियों में आया है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER