अरहान कि एक्स गर्लफ्रेंड ने अरहान-रश्मि पर साधा निशाना

गर्लफ्रेंड

बिग बॉस 13 में रश्मि देसाई के ब्वॉयफ्रेंड अरहान खान की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। शो में अरहान ने रश्मि को प्रपोज भी किया हालांकि अपनी कई गलतियों की वजह से वो सलमान खाने के निशाने पर रहे। अरहान एक बच्चे के पिता हैं ये बात उन्होनें रश्मि से छुपाए रखी जिसे जानकर रश्मि हैरान गईं थीं। अब अरहान की एक्स गर्लफ्रेंड सामने आईं। उन्होनें अरहान के साथ ही रश्मि देसाई पर भी निशाना साधा है।

अरहान की गर्लफ्रेंड अमृता धनोआ ने रश्मि की लव स्टोरी को झूठा बताया है। अमृता ने कहा कि, मुझे लगता है कि वो उसके साथ एक झूठे रिश्ते में है। क्या उसे ये बात पता नहीं है कि शो से बाहर आने के बाद उसे कई सवालों के जवाब देने होंगे?

गर्लफ्रेंडअमृता कहती हैं कि, मैं रश्मि का समर्थन नहीं करती हूं क्योंकि वो सबकुछ जानती हैं और फिर भी वो घर के अंदर झूठा रिश्ता दिखा रहीं हैं। ऐसा हो सकता है कि दोनों ने सोच समझकर इस प्लान को बनाया।

अमृता एक दिन के लिए जाना चाहतीं हैं बिग बॉस के घर

अमृता आगे कहती हैं कि, मैं चाहती हूं कि मुझे केवल एक दिन के लिए बिग बॉस के घर में भेजा जाए। मैं सबके बारे में खुलासे कर दूंगी। मैं नहीं चाहती अरहान के प्यार में कोई दूसरी लड़की पड़े। इससे पहले अरहान के बारे में अमृता ने कहा था कि अरहान की शादी साल 2011 में हो गई थी। वो इस तरह का इंसान है जो लड़कियों का इस्तेमाल अपने करियर और रुपयों के लिए करता है। बिग बॉस में आने से पहले पांच महीने तक वो मेरे संपर्क में था। उसने मुझसे पांच लाख रुपये लिए हैं।

अरहान के खिलाफ अमृता ने कराई थीें एफआईआर दर्ज

इतना ही नहीं अमृता ने कहा कि, मैनें अरहान के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज करवाई थी और उससे कहा था कि रुपये वापस कर दे या फिर कोर्ट के बाहर फैसला कर ले। अगर वो मेरे पैसे वापस नहीं करता है तो मैं उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगी। मेरे घर पर अरहान के आने के सीसीटीवी फुटेज भी हैं।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

 

Summary
अरहान कि एक्स गर्लफ्रेंड ने अरहान-रश्मि पर साधा निशाना - Youth Express
Article Name
अरहान कि एक्स गर्लफ्रेंड ने अरहान-रश्मि पर साधा निशाना - Youth Express
Description
रश्मि से छुपाए रखी जिसे जानकर रश्मि हैरान गईं थीं। अब अरहान की एक्स गर्लफ्रेंड सामने आईं। उन्होनें अरहान के साथ ही रश्मि देसाई पर भी निशाना साधा है
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER