वेकेशन के लिए अब ये कपल पहुंचा स्विटजरलैंड

कपल

विराट और अनुष्का की जोड़ी फैंस की पसंदीदा जोड़ियों में शुमार है। ये कपल हमेशा से अपनी बॉन्डिंग को लेकर फैंस के दिल में छाए रहते हैं। आए-दिन ये जोड़ी सोशल साईट्स पर अपनी फोटोज फैंस के साथ साझा करते रहते है, तो वहीं एक बार फिर विराट और अनुष्का की कुछ तस्वीरें सामने आई है।

दरअसल, इन दिनों ये खूबसूरत जोड़ी विंटर वेकेशन पर निकली हैं। अपने वेकेशन के लिए विराट और अनुष्का ने स्विटजरलैंड को चुना है। जहां उस्ताद शहर में विराट और अनुष्का की मस्ती साफ देखी जा सकती है। वहीं शेयर किए गए तस्वीर की बात करें तो, शेयर की गई तस्वीरों में विराट बर्फ की चादर पर गहरे रंग के गर्म कपड़ों में नज़र आ रहें है। वहीं अनुष्का ब्राइट ऑरेंज रंग के गर्म सूट में काफी खूबसूरत नज़र आ रहीं हैं।

स्विट्जरलैंड में वेकेशन मना रेह विरूष्का से मिले वरुण धवन और नताशा दलाल

कपलबॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल होती हैं। इन दिनों ये कपल स्विटजरलैंड में न्यू ईयर वेकेशन मना रहा है। खास बात ये है कि वेकेशन के दौरान विराट और अनुष्का की मुलाकात वरुण धवन और नताशा दलाल से हुई है। अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से जो तस्वीरें शेयर की हैं। उनमें विराट कोहली के साथ-साथ वरुण धवन और नताशा दलाल भी दिखाई दे रही हैं।

बर्फ की वादियों में इन चारों स्टार्स का अंदाज देखने लायक है। तस्वीर में विराट कोहली ब्लू जैकेट में नज़र आ रहे हैं तो वहीं अनुष्का शर्मा पीच जैकेट में दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने लिखा, हैलो दोस्तों।

इन स्टार्स से पहले सैफ, करीना और करिश्मा यहां कि सैर कर चुके हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा के नए साल के मौके पर और कौन सा कपल स्विटजरलैंड की इन वादियों में पहुंचता है।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
वेकेशन के लिए अब ये कपल पहुंचा स्विटजरलैंड - Youth Express
Article Name
वेकेशन के लिए अब ये कपल पहुंचा स्विटजरलैंड - Youth Express
Description
विराट और अनुष्का की जोड़ी फैंस की पसंदीदा जोड़ियों में शुमार है। ये कपल हमेशा से अपनी बॉन्डिंग को लेकर फैंस के दिल में छाए रहते हैं। आए-दिन ये जोड़ी सोशल साईट्स पर अपनी फोटोज फैंस के साथ साझा करते रहते है
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER