द स्काई इज़ पिंक को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने कही ये बात

द स्काई इज़ पिंक

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी आने वाली हिंदी फिल्म – द स्काई इज़ पिंक के लिए काफी मेहनत और तैयारी की है। फरहान अख्तर, ज़ैरा वसीम और रोहित सराफ के साथ अभिनय करते हुए, अभिनेत्री चोपड़ा स्वाभाविक रूप से बहुत उत्साहित है और टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में आज रात फिल्म के प्रीमियर का इंतजार कर रही है।

द स्काई इज़ पिंक

इंस्टाग्राम हैंडल पर, प्रियंका ने उन सभी शुरुआती समीक्षाओं का एक वीडियो भी शेयर किया जो फिल्म “द स्काई” को पूरी दुनिया भर से मिल रहा है। प्रियंका ने मीडिया को बताया के ये एक पहली हिंदी फिल्म है जिसे मैं सह-निर्माण भी कर रही है और अभिनेत्री प्रियंका ने ये भी खुलासा किया कि उन्होंने इस फिल्म में काम करने का फैसला इस लिए किया क्योंकि यह एक ऐसी कहानी है जिसे वह दुनिया को बताना चाहती थी।

सिल्वर गाउन में और भी हसीन लग रहीं हैं ‘प्रियंका चोपड़ा’

द स्काई इज़ पिंक से बड़े परदे पर दिखेगी प्रियंका

लगभग 3 साल बाद बड़े पर्दे पर अपनी वापसी के बारे में बात करते हुए, प्रियंका ने IMDb को बताया, “इस तरह की फिल्म करने के लिए, आपको इसकी तैयारी करने का लिए समय और इसे समझने के लिए समय चाहिए होता है। इसलिए, मैं काफी सालो से फिल्म और विशेष रूप से हिंदी नहीं कर पाई थी। मैं वास्तव में एक अभिनेता के रूप में और किसी भी तरह की फिल्म में एक शानदार अनुभव की तलाश कर रही थी। चाहे वह अमेरिका या भारत में हो।

द स्काई इज़ पिंक

और जब इस फिल्म की बात सामने आयी, तो फिल्म की कहानी ने मेरे कई लेवल्स को खंगाला और हर तरह से मुझे इस फिल्म में काम करने के कई कारण भी दिए। क्युकी मैं कहीं न कहीं समझ गयी थी के इस फिल्म को ज़रूर बनना चाहिए।

प्रियंका के प्रोडक्शन हाउस से बनी फिल्म ‘पाणी’ को मिला नेशनल अवार्ड, निर्माता ने कही ये बात

टीआईएफएफ में आज रात फिल्म के प्रीमियर से पहले, सह-कलाकार फरहान अख्तर भी उतने ही उत्साहित हैं क्योंकि उन्होंने अपने फिल्मांकन के दिनों से टीम के साथ एक बूमरैंग साझा की है। शोनाली बोस द्वारा निर्देशित, द स्काई इज़ पिंक प्रेरक वक्ता आइशा चौधरी के परिवार पर आधारित है, जिनकी मृत्यु पल्मोनरी फाइब्रोसिस से पीड़ित होने के बाद 18 वर्ष की आयु में 2015 में हो चुकी है। ये मूवी 11 अक्टूबर, 2019 को रिलीज़ हो सकती है।

देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट न्यूज़ अब सिर्फ Youth Express पर

Summary
द स्काई इज़ पिंक को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने कही ये बात
Article Name
द स्काई इज़ पिंक को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने कही ये बात
Description
अभिनेत्री चोपड़ा स्वाभाविक रूप से बहुत उत्साहित है और टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में आज रात फिल्म के प्रीमियर का इंतजार कर रही है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Fiza Mirza

An Author, Writer.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER