राजकुमार राव ने शेयर किया अपना नया लुक

लुक

काफी लंबे समय से पैंडिग में चल रहे डायरेक्टर अनुराग बासु के अपकमिंग प्रोजेक्ट को लूडो नाम से टाइटल मिल गया है। फिल्म में राजकुमार राव, आदित्य रॉय कपूर, अभिषेक बच्चन, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, पंकज त्रिपाठी और रोहित सराफ प्रमुख भूमिकाओं में हैं। राजकुमार राव ने फैंस को न्यू ईयर गिफ्ट के रूप में अपना फर्स्ट लुक शेयर किया, जिसमें उनको पहचानना काफी मुश्किल हो रहा है।

लुकउन्होनें अपने इंस्टाग्रा अकाउंट पर दो फोटोज शेयर की हैं। एक फोटो में, वो लड़की के रूप में हैं। फोटो में वो एक मिडिफ-एक्सपोजिंग घागरा चोली पहने हुए हैं। दूसरे में वो बाइक चलाते हुए रेट्रो लुक में हैं। उन्होनें पोस्ट को कैप्शन दिया, हैप्पी न्यू ईयर दोस्तों #लूडो।

जैसे ही उन्होनें ये फोटो शेयर की, फैंस ने कमेंट करके उनकी तारीफें शुरू कर दीं। किसी ने उनकी तुलना आलिया भट्ट से कर दी तो किसी ने कृति सेनन से। खैर, ये राजकुमार के फैंस के लिए नए साल के सबसे अच्छे गिफ्ट्स में से एक है अपकमिंग फिल्म्स में राजकुमार उमेश दिनेश विजान की रुही अफज़ा में जान्हवी कपूर, और वरुण शर्मा के साथ और छलांग में नुसरत भरुचा के साथ नज़र आएंगे।

एक बार फिर बदला राजकुमार की फिल्म का नाम

लुकराजकुमार राव की फिल्म रुही अफज़ा का नाम बदलकर रूही अफजाना कर दिया गया है। इसकी जानकारी मैकडम फिल्म्स ने अपने ऑफिसियल यू-ट्यूब चैनल पर एक विडियो डालकर सांझा की है। आपको बता दें कि ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म में है जो कि इसी साल अप्रैल में रिलीज होगी।

हालांकि इस बात की जानकारी अभी तक सामने नही आई है कि क्यों इसका नाम तीसरी बार बदला जा रहा है। इससे पहले भी इस फिल्म का नाम बदला गया है। पहले फिल्म का नाम रुह अफजा था फिर रुही अफजा और अब रुही अफजाना रखा गया है।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
राजकुमार राव ने शेयर किया अपना नया लुक - Youth Express
Article Name
राजकुमार राव ने शेयर किया अपना नया लुक - Youth Express
Description
प्रमुख भूमिकाओं में हैं। राजकुमार राव ने फैंस को न्यू ईयर गिफ्ट के रूप में अपना फर्स्ट लुक शेयर किया, जिसमें उनको पहचानना काफी मुश्किल हो रहा है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER