देश में बहुत से लोग ऐसे है जो मोटापे की समस्या से परेशान है। जब भी उनसे कोई पूछता है कि मोटापा कम करों तो वह एक ही जवाब दे पाते है कि उनके पास टाइम नहीं है। क्योंकि पूरा दिन ऑफिस में ही बीत जाता है। तो आज हम बात करने जा रहे है कुछ ऐसी टिप्स की जिन्हें आप अपनाकर अपने शरीर का वजन आसानी से कम सकते है। आइये जानते है कि कौन सी वो एक्सरसाइजें है जिन्हे आप ऑफिस में कर सकते है।
ऑफिस में करे सीढ़ियों का इस्तेमाल
आपको एक चीज का ध्यान अवश्य रखना होगा कि जब भी आप ऑफिस में हो। जहां भी आपको जाना हो तो इसके लिए लिफ्ट का प्रयोग कदापि ना करें। इसके लिए आप सीढ़ियों का इस्तेमाल करें। जिससे आप की एक्सरसाइज भी होगी और आप खुद हल्का महसूस कर सकेंगे। जिसकी मदद से आप वजन कंट्रोल कर सकते है।
रोज करिए ये प्रतिक्रिया
वहीं, जब भी आप ऑफिस के लिए आते-जाते समय आप ट्रेन या बस पकड़े तो कोशिश करें उसमें बैठने के स्थान पर खडे रहने का प्रयास करें। जिससे आप अधिक कैलोरी बर्न कर पाएगें। जहां आप कुछ दिनों का इसका एहसास करेंगे। ऑफिस में एक स्थान पर घंटो तक ना बैठे। इसके लिए आप थोड़ी-थोड़ी देर में कुछ दूर टहल लें। आपको ये प्रतिक्रिया रोज करनी है। जिससे आपको कुछ दिनों में असर दिखना शुरू हो जाएगा।
खास बात
हालांकि, वजन कम करने का एक उपाय जब भी खाना खाएं तो ज्यादा तेल वाली चीज ना ले। कोशिश करें जंक फूड का सेवन कम से कम करें। अगर आप खान-पान कंट्रोल कर खाएंगे। तो आप इसका असल महीनों में देख पाएंगे। जिसका असर आप खुद महसूस करेंगे। वहीं, हो सके तो बाहर का खाना कम से कम खाएं और अपनी दिनचर्या में एक नियम निर्धारित कर लें। उसे प्रतिदिन रोज अपनाएं। आप खुद इसका असर देखेंगे।
