वैसेे हम पनीर की बात करें तो पनीर के बहुत से सामान बनते है। जो कि पनीर खाने में भी बहुत ही स्वादिष्ट होती है और हमारे शरीर के लिए भी फायदेमंद होती है। जिसे घर में भी सभी लोग पसंद करते है। पनीर की सब्जी की बात करें तो एक सब्जी होती है पालक पनीर जो हमारे सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। आइये जानते है कि कैसे घर पर रहकर आप पालक पनीर की सब्जी बना सकते है।
सब्जी के लिए ये चाहिए सामग्री
- पालक एक गड्डी 1
- पनीर- 150 ग्राम
- बारीक कटा प्याज 2
- बारीक कटी मिर्च 2
- जीरा- 1/2 चम्मच
- नीबू का रस 2 चम्मच
- बारीक कटा लहसुन 4 कलियां
- धनिया पाउडर 11/2 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच
- बटर+तेल आवश्यकतानुसार
- घी 1 चम्मच
- नमक स्वादानुसार
सब्जी बनाने की विधि
सबसे पहले पालक को खूब अच्छे तीन चार पानी से साफ कर लें। फिर इसके बाद एक बर्तन में उबालने के लिए पानी रखें और उसमें चुटकी भर नमक और बेकिंग सोडा डालें। जब पानी में उबाल आने लगे तो पानी में पालक की पत्तियों को 20 सेकेंड के लिए डालें और तुरंत निकालकर ठंडे पानी में डाल दें। इसी प्रकार पालक की पत्तियों को मिक्सी में पीसकर उसकी प्यूरी बना लें। पैन में बटर और तेल के मिश्रण को गर्म करें और उसमें प्याज को सुनहरा होने तक कुछ समय के लिए भूनें।
इस तरह लाए स्मोकी फ्लेवर
वहीं, अब पैन में लहसुन, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह से उसे मिलाएं। जहां पैन को थोड़ा टेढ़ा करके तेल को एक किनारे कर लें और पैन के ऊपर हल्का-सा पानी छिड़ दें। ऐसा करने से पैन में कुछ सेकेंड के लिए आग लग जाएगी और आपकी डिश में स्मोकी फ्लेवर का टेस्ट आएगा। फिर पनीर के टुकड़ों को पैन में डालें और हल्के हाथों मसाले के साथ उसे मिलाएं।
ग्रेवी को ना उबालें ज्यादा
फिर करीब दो से तीन मिनट तक गैस पर पकाएं। अब पालक की प्यूरी को पैन में डालें और एक उबाल आने के बाद गैस को बंद कर दें। एक बात का ध्यान रखना है ग्रेवी को ज्यादा नहीं उबालना है नहीं तो उसका प्राकृतिक हरा रंग गायब हो सकता है। फिर इसके बाद नीबू का रस डालें और अच्छी तरह से मिला लें। एक दूसरे पैन में घी गर्म करें और उसमें जीरा डालें। जब जीरा पकने लगे तो पैन में हरी मिर्च डालें और उसे तुरंत तैयार पालक पनीर में डाल दें। आपकी पालक पनीर तैयार है।