बॉलीवुड एक्टर प्रियांशु चटर्जी दमदार अंदाज में नजर आएंगे इस वेब सीरीज में

'बरुन राय एंड द हाउस ऑन द क्लिफ

इस समय कोरोना के चलते लोग घर बैठे ही वेब सीरीज देखने का आनंद उठा रहे है। तो वहीं, बॉलीवुड एक्टर प्रियांशु चटर्जी काफी दिनों से कोई फिल्म में नजर नहीं आ रहे थे। हालांकि, प्रियांशु फिर से एक बार अब वेब सीरीज में नजर आने वाले है। जहां वेब सीरीज का नाम है ‘बरुन राय एंड द हाउस ऑन द क्लिफ’। जिसमें बॉलीवुड एक्टर प्रियांशु नजर आने वाले है। आपको बता दें कि इस वेब सीरीज में प्रियांशु के साथ सिड मक्कड़, न्यारा बनर्जी, ब्रिटिश अभिनेता टोनी रिचर्डसन, जॉर्ज डॉसन, एम्मा गैलियानो जैसे सितारे भी नजर आएंगे।

इस प्लेटफार्म पर रिलीज हो रही सीरीज

दरअसल, यह सीरीज एक मनोवैज्ञानिक हॉरर सीरीज है। जो 28 जनवरी यानि शुक्रवार के दिन इरोज नाउ पर रिलीज की जाएगी। वहीं, यह सीरीज सैम भट्टाचार्जी द्वारा सह-निर्मित और निर्देशित की गई है। जिसके करीब 6 एपिसोड बनाए गए है। बता दें कि इस सीरीज को लेकर फिल्म की टीम काफी खुश भी है।

प्रियांशु ने कही ये बात

वहीं, एक्टर प्रियांशु चटर्जी ने इस सीरीज के बारे में कहा कि, “मुझे डरावनी जगह पसंद है और मैं इस परियोजना का हिस्सा बनने के लिए रोमांचित हूं। मुझे यह स्वीकार करना होगा कि ‘बरुन राय एंड द हाउस ऑन द क्लिफ’ थोड़ी अलग सीरीज है।”

दर्शकों को खूब पसंद आएगी सीरीज

हालांकि, सैम भट्टाचार्जी ने बताया कि कहते हैं, “हम इस सीरीज पर लोगों की प्रतिक्रिया को देखने के लिए बहुत खुश है और दर्शकों को यह खूब पसंद आएंगी। उन्होंने कहा कि हमारे पास स्क्रीन पर एक प्रतिभाशाली कलाकार और एक समान रूप से प्रतिभाशाली टीम है। मैं इरोज नाउ पर बरुन राय को दूसरी दुनिया से संपर्क करते देखने के लिए काफी खुश हूं।”

ओटीटी प्लेटफार्म पर आ रही नई सीरीजें

बता दें कि इस समय ओटीटी प्लेटफार्म पर दिन-प्रतिदिन नई सीरीजें रीलीज की जा रही है। जिसे दर्शक भी खूब पसंद कर रहे है। जिसका सबसे बड़ा फायदा लोग घर पर सीरीज देखने के साथ-साथ कोरोना काल में सुरक्षित भी है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER