वैसे तो सलमान खान पूरी दुनिया के फेवरेट एक्टर है। शायद ही कोई व्यक्ति ऐसा होगा जो सलमान खान से इम्प्रेस न हो। मगर हमारे बॉलीवुड के दबंग खान को कौन पसंद है, क्या आप ये जानते है। बता दे कि ये तीन प्रसिद्ध हस्तियां सलमान खान की फेवरेट है। यानि सलमान इन्हे काफी पसंद करते है। अब इस लिस्ट में किस किस का नाम शामिल है, ये आप खुद ही यहाँ पढ़ लीजिये। आपको जान कर ताज्जुब होगा कि इस लिस्ट में दो नाम तो बॉलीवुड कलाकारों के ही शामिल है, लेकिन तीसरा नाम बॉलीवुड से नहीं है। बहरहाल अब हम आपको इन तीन हस्तियों से रूबरू करवाते है।
सलमान खान की फेवरेट है ये तीन मशहूर हस्तियां..
दिलीप कुमार.. इस लिस्ट में सबसे पहला नाम तो दिलीप साहब का शामिल है। दरअसल सलमान खान बचपन से ही दिलीप कुमार के काफी बड़े फैन रहे है। यहाँ तक कि जब दिलीप साहब बीमार होते है, तब वह उनसे मिलने भी जाते है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो वह उन्हें अपना आइडल मानते है।
हेमा मालिनी.. इसके बाद इस लिस्ट में हेमा मालिनी का नाम शामिल है। वैसे अगर आपको याद हो तो सलमान इनके साथ काम भी कर चुके है। जी हां बाग़बान और बाबुल फिल्म में सलमान, हेमा जी के साथ काम कर चुके है। इन फिल्मों में सलमान उनके बेटे बने थे।
सिल्वेस्टर स्टेलॉन इस लिस्ट में हॉलीवुड एक्टर सिल्वेस्टर का नाम भी शामिल है। आपको जान कर हैरानी होगी कि सलमान बचपन से ही इनके काफी बड़े फैन रहे है। यहाँ तक कि इन्हीं की वजह से ही सलमान खान को बॉडीफिटनेस और जिम का शौंक चढ़ा था और उनका यह शौंक आज भी कायम है। तो ये मशहूर हस्तियां सलमान खान की फेवरेट है।
दोस्तों इनमें से आपको कौन सा कलाकार पसंद है, इसका जवाब देना मत भूलियेगा।




