वैसे तो बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन बातें कम करते है और अपनी आँखों से ज्यादा बोलते है। मगर हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने इन दो एक्टर्स को बॉलीवुड के सबसे बहादुर हीरो होने का ख़िताब दिया है। अब ये तो सब को मालूम ही है कि अजय देवगन की फिल्म तानाजी रिलीज़ हो चुकी है और यह फिल्म दर्शकों को पसंद भी आ रही है। यानि आज कल अजय देवगन बड़े परदे पर छाएं हुए है। बहरहाल फिल्म के प्रमोशन के दौरान वह मीडिया से रूबरू भी हुए थे। इसी दौरान उनसे यह सवाल पूछा गया था कि बॉलीवुड के बहादुर एक्टर कौन है ? इस सवाल के जवाब में अजय देवगन ने दो हीरो का नाम लिया था।
बॉलीवुड के सबसे बहादुर हीरो का ख़िताब अजय देवगन ने दिया इन्हे..
यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि ये दोनों हीरो एक्शन फिल्मों और बॉडी के मामले में एक दूसरे को पूरी टक्कर देते है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि सबसे पहले अजय देवगन ने टाइगर श्रॉफ का नाम लिया। जो बहुत अच्छी फाइट करते है और बॉडी के मामले में किसी से कम नहीं है। इसके इलावा टाइगर श्रॉफ को कराटे का भी काफी शौक है। शायद यही वजह है कि वह एक्शन बहुत अच्छा करते है। इसके बाद अजय देवगन ने विद्युत् जमवाल का नाम लिया। गौरतलब है कि विद्युत् जमवाल कमांडो की सीरीज में अपने बेहतरीन एक्शन का प्रदर्शन कर चुके है।
फ़िलहाल उनकी अगली फिल्म कमांडो 3 की शूटिंग भी चल रहे है। बता दे कि विद्युत् की बॉडी सच में काफी अच्छी है और इसमें कोई शक नहीं कि उनके स्टंट भी बहुत बेहतरीन होते है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो इन दो अभिनेताओं को अजय देवगन ने बॉलीवुड के सबसे बहादुर हीरो होने का ख़िताब दिया है। वैसे इन दोनों में से एक्शन के मामले में सबसे ज्यादा अच्छा कौन है, ये तो हम नहीं बता सकते। मगर दोस्तों आपको इन दोनों में से कौन सा हीरो सबसे ज्यादा अच्छा लगता है, ये आप हमें जरूर बता सकते है।
बॉलीवुड से जुडी ऐसी ही और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express पर.



