हिना खान का म्यूजिक वीडियो हुआ रिलीज़, जरूर देखे वीडियो का दिलचस्प अंत

हिना खान का म्यूजिक वीडियो

टीवी और जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस हिना खान का नया एल्बम रिलीज़ हो चुका है। जी हां हिना खान का म्यूजिक वीडियो अब दर्शकों के सामने आ चुके है और हिना के फैंस को यह वीडियो काफी पसंद भी आ रहा है। बता दे कि यह म्यूजिक वीडियो ज़ी म्यूजिक कंपनी की तरफ से पेश किया गया है। जिसमें प्रसिद्ध सिंगर अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है। वही अगर हम इस वीडियो में हिना खान के को-एक्टर की बात करे तो उनका नाम प्रियांक शर्मा है।

 हिना खान का म्यूजिक वीडियो

हिना खान का म्यूजिक वीडियो हुआ रिलीज़.. 

यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि बिग बॉस में हिना और प्रियांक की जोड़ी को इतना पसंद किया गया कि उनकी जोड़ी को इस वीडियो के लिए भी कास्ट कर लिया गया। अब बिग बॉस में हिना और प्रियांक किस कदर बेस्ट फ्रेंड बने थे, ये बात किसी से छुपी नहीं है। हालांकि प्रियांक शर्मा इससे पहले भी कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुके है, लेकिन हिना खान के साथ उन्होंने प्रोफेशनल रूप से पहली बार काम किया है। इसके इलावा अगर हम इन दोनों की केमिस्ट्री की बात करे तो इनकी लव केमिस्ट्री सच में काफी लाजवाब है।

शायद यही वजह है कि हिना खान का म्यूजिक वीडियो अब तक कई मिलियन लोग पसंद कर चुके है। यहाँ तक कि सब लोग हिना और प्रियांक की जोड़ी की खूब तारीफ भी कर चुके है। बता दे कि बिग बॉस के इलावा आप हिना और प्रियांक को किचन चैंपियन में भी गेस्ट के रूप में देख चुके है। जिसमें हिना खान अपने बॉयफ्रेंड रॉकी के साथ आई थी। तो वही प्रियांक शर्मा अपनी माँ के साथ आएं थे। उसके बाद ही इन दोनों की जोड़ी ज्यादा चर्चा में आई है। बहरहाल आप इन दोनों का लाजवाब वीडियो यहाँ देख सकते है और इस वीडियो का अंत बिलकुल मिस न करे।

Summary
हिना खान का म्यूजिक वीडियो हुआ रिलीज़, जरूर देखे वीडियो का दिलचस्प अंत  Youth Express
Article Name
हिना खान का म्यूजिक वीडियो हुआ रिलीज़, जरूर देखे वीडियो का दिलचस्प अंत Youth Express
Description
टीवी और जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस हिना खान का नया एल्बम रिलीज़ हो चुका है। जी हां हिना खान का म्यूजिक वीडियो अब दर्शकों के सामने आ चुके है और हिना के फैंस को यह वीडियो काफी पसंद भी आ रहा है। बता दे कि यह म्यूजिक वीडियो ज़ी म्यूजिक कंपनी की तरफ से पेश किया गया है। जिसमें प्रसिद्ध सिंगर अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है। वही अगर हम इस वीडियो में हिना खान के को एक्टर की बात करे तो उनका नाम प्रियांक शर्मा है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER