ट्रेलर लॉन्च में वन पीस पहन कर पहुंचीं दिशा पटानी

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी किसी न किसी वजह से बॉलीवुड इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बनी रहती है। टाइगर श्रॉफ के साथ अपने अफेयर को लेकर भी वो पिछले काफी वक्त से सुर्खियों में है। वही अपने काम और फैशन सेंस की वजह से भी वो लोगों के बीच पॉपुलर हैं। दिशा पटानी का हर एक अंदाज लोगों के बीच छा जाता है। एक बार फिर से ऐसा ही हुआ है। हाल ही में दिशा पटानी अपनी फिल्म के ट्रेलर लॉच में पहुंची जहां उनके अंदाज ने लोगों को दीवाना बना दिया। सोशल मीडिया पर भी उनका लेटेस्ट अवतार चर्चा का विषय है।

अपनी अपकमिंग फिल्म मलंग के ट्रेलर लॉन्च पर दिशा पटानी जब पहुंची तो उन्होनें सबकी वाहवाही बटोरी। दिशा ट्रेलर लॉच के मौके पर वन पीस ड्रेस में पहुंची थी। उन्होनें हरे डार्क ग्रीन कलर की चमचमाती वन पीस ड्रेस पहन रखी थी, जिसमें वो कमाल की खूबसूरत और आकर्षक लग रही थीं। सामने आईं तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। लोग उनके अंदाज की तारीफ करने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे है।

ट्रेलर लॉन्च में वन पीस पहन कर पहुंची दिशा पटानी

वनखास बात ये है कि सर्दी के मौसम में भी दिशा पटानी वन पीस ड्रेस पहने नज़र आयीं। फिल्म के दूसरे स्टार जैसे अनिल कपूर गर्म कपड़ो में ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचे थे। वहीं दिशा पटानी ने वन पीस ड्रेस पहन रखी थी। कुछ भी हो उन्होनें ट्रेलर लॉन्च के मौके को रंगीन बना दिया।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, मलंग 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में दिशा पटानी के अलावा अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर भी हैं। पटौदी खानदान के दामाद और गोलमाल फिल्म सीरीज के लिए पहचाने जाने वाले बॉलीवुड अभिनेता कुणाल खेमू भी फिल्म मलंग का मुख्य हिस्सा हैं। फिल्म मलंग को डायरेक्ट कर रहे हैं मोहित सूरी।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
ट्रेलर लॉन्च में वन पीस पहन कर पहुंची दिशा पटानी - Youth Express
Article Name
ट्रेलर लॉन्च में वन पीस पहन कर पहुंची दिशा पटानी - Youth Express
Description
दिशा पटानी जब पहुंची तो उन्होनें सबकी वाहवाही बटोरी। दिशा ट्रेलर लॉच के मौके पर वन पीस ड्रेस में पहुंची थी। उन्होनें हरे डार्क ग्रीन कलर की चमचमाती वन पीस ड्रेस पहन रखी थी
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER