एक बार फिर मुंबई इंडियंस ने बाज़ी मारी है|आईपीएल 2019 का ख़िताब Mumbai Indians नाम कर लिया| इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन का फाइनल मुकाबला आज चेन्नई और मुंबई के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया |
Mumbai Indians ने टॉस जीतकर इनिंग्स में चेन्नई को 150 रनों लक्ष्य दिया था| लेकिन वॉटसन की बेहतरीन पारी के दम पर भी अंतिम गेंद पर चेन्नई कमाल नहीं कर पाई और मुंबई ने अपने कब्जे में मैच ले लिया| आखिरी गेंद पर मलिंगा ने शार्दुल को बोल्ड कर दिया| आखिरी गेंद पर चेन्नई को दो रन की जरूरत थी जहां एक रन मुंबई ने से ट्रॉफी जीत लिया|
सुपरनोवाज ने जीता पहले महिला आईपीएल टी-20 का खिताब
कैसी रही Mumbai Indians की पारी
मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 149 रन का स्कोर खड़ा किया| मुंबई के लिए सर्वाधिक रन कीरोन पोलार्ड नॉट आउट 41 रन बनाए| उन्होंने 25 गेंदों की अपनी पारी में 3 चौके और 3 छक्के मारे| साथ ही आज उनका जन्मदिन भी है| उनके अलावा क्विंटन डिकॉक (29), रोहित शर्मा (15), सूर्यकुमार यादव (15), ईशान किशन (23), हार्दिक पांड्या (16), राहुल चहर (0), मिशेल मैक्लेनघन (0), क्रुणाल पांड्या ने 7 रन योगदान दिया| वहीं, जसप्रीत बिना खाता खोले नाबाद पवेलियन लौटे| चेन्नई की ओर से दीपक चहर ने तीन जबकि शार्दुल ठाकर और इमरान ताहिर ने दो-दो विकेट चटकाए|
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया ए को हराया
कैसी रही chennai superkings की पारी
Mumbai Indians ने 150 रनों के लक्ष्य चेन्नई दिया और इसका पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की बहुत अच्छी पारी नहीं रही| सीएसके का पहला विकेट 33 रनों पर फॉफ डु प्लेसिस के रूप में आउट हुआ| दूसरा विकेट डु प्लेसिस का गिरा जो की 13 गेंदों पर 26 रन बनाकर आउट हुए| वहीं मध्यक्रम में सुरेश रैना अंबाती रायडू और महेंद्र सिंह धोनी ने निराश किया| सुरेश रैना 8 रन, अंबाती रायडू 1 रन और एमएस धोनी 2 रन बनाकर आउट हुए| सीएसके के लिए शेन वॉटसन ने सबसे अधिक रन बनाए, वॉटसन ने 59 गेंदों में 80 रन की पारी खेली| मुंबई की तरफ से गेंदबाजों की बात की जाए तो जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट, क्रुणाल पांड्या, लसिथ मलिंगा और राहुल चहर ने एक विकेट ली|
स्पोर्ट्स से जुडी लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express पर.



