सुपरनोवाज ने जीता पहले महिला आईपीएल टी-20 का खिताब

आईपीएल

पुरुष आईपीएल 2019 का इस सीजन का फाइनल मैच हैदराबाद में खेला जाना है। इसी बीच चल रहे महिला क्रिकेट T20 लीग में सुपरनोवाज ने वेलोसिटी को पिछली रात हुए फाइनल मैच में 4 विकेट से हराकर कप अपने नाम किया। इस मैच में वेलोसिटी ने सुपरनोवाज के लिए मात्र 122 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसका पीछा करते हुए सुपरनोवाज ने अंतिम ओवर में मैच जीता। जिस तरह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का मैच अंतिम ओवर तक चलता ही है, उसी तरह महिला क्रिकेट लीग T-20 में सुपरनोवाज और वेलोसिटी का यह फाइनल मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में अंतिम गेंद तक रोमांचक बना रहा और अंततः सुपरनोवाज ने जीत हांसिल की।

आपको बता दें कि मिताली राज की कप्तानी वाली टीम वेलोसिटी, सुपरनोवाज की कप्तान हरमनप्रीत कौर की 51 रनों की पारी के सामने एक ना सकी। हालांकि हरमनप्रीत अंतिम ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हो जाती हैं लेकिन उनकी टीम के दूसरे खिलाड़ी 4 गेंदों पर 7 रनों के लक्ष्य को पूरा करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाते हैं। हरमनप्रीत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 37 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्कों के साथ अर्धशतकीय पारी खेली। इस मैच के में सुपरनोवाज के 64 रनों पर ही 6 विकेट गिर चुके थे और वेलोसिटी का पलड़ा भारी होता नजर आ रहा था लेकिन हरमनप्रीत शानदार पारी ने सुपरनोवास को जीत के करीब ला दिया।

वहीं यदि वेलोसिटी की बात करें तो सुषमा वर्मा और केर की शानदार पारियों की बदौलत वेलोसिटी ने 121 रनों का लक्ष्य बना पायी। वेलोसिटी अपनी इस पारी में मात्र 37 रनों पर ही अपने पांच विकेट गवां चुके थे लेकिन उसके बाद सुषमा वर्मा और केर ने अच्छी साझेदारी दिखाएं। यह साझेदारी 108 रनों पर केर के आउट होने के साथ टूटी। इस मैच में केर ने 38 गेंदों पर 4 चौकों के साथ 35 रन की पारी खेली। सुषमा वर्मा ने इस मैच में 4 चौके और 1 छक्के के साथ 32 रनों की नाबाद पारी खेली।

Summary
सुपरनोवाज ने जीता पहले महिला आईपीएल टी-20 का खिताब
Article Name
सुपरनोवाज ने जीता पहले महिला आईपीएल टी-20 का खिताब
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shivendra Singh

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER