मुंबई में चेन्नई को हराकर चौथी बार जीता आईपीएल का खिताब

मुंबई इंडियंस

रविवार को खेले गए आईपीएल 2019 के फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स को रोमांचक मैच में 1 रन से हराकर आईपीएल 2019 का खिताब अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही मुंबई इंडियंस आईपीएल का खिताब 4 बार जीतने वाली पहली टीम बनी। आखिरी ओवर का रोमांच सांसो को रोक देने वाला था। मगर आखरी ओवर में लसिथ मलिंगा एक बार फिर से यह साबित कर दिया कि वह विश्व के सबसे महानतम गेंदबाजों में से एक हैं। अपनी गेंदबाजी के दम पर उन्होंने चेन्नई को 1 रन से हरवा दिया और मुंबई इंडियंस के सिर पर चौथी बार आईपीएल का किताब सज गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत काफी अच्छी रही। क्विंटन डी कॉक ने 17 गेंदों पर 29 रन की पारी खेलकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक के आउट होने के बाद मुंबई के विकेट लगातार गिरते रहे। आखरी के ओवरों में किरोन पोलार्ड ने 25 गेंदों पर 41 रन बनाकर मुंबई इंडियंस का स्कोर 20 ओवर में 8 विकेट पर 149 पहुंचाया। इस तरह से चेन्नई सुपर किंग्स को अपना खिताब बचाने के लिए और आईपीएल 2019 जीतने के लिए 150 रन का लक्ष्य दिया गया। चेन्नई की तरफ से दीपक चाहर ने 4 ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट लिए।

150 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत भी काफी अच्छी रही और सलामी बल्लेबाजों ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। 33 रन के स्कोर पर चेन्नई सुपर सुपरकिंग्स का पहला विकेट फाफ डू प्लेसिस के रूप में गिरा। इसके बाद सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन ने पारी को आगे संभाला। मगर कोई भी बल्लेबाज उनका साथ ना दे सका। चेन्नई की तरफ से सबसे ज्यादा शेन वॉटसन ने 59 गेंदों पर 80 रन बनाए उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका और चेन्नई की पूरी टीम 20 ओवर में 148 रन ही बना सकी और 1 रन से मैच हार गई।

इस तरह से मुंबई इंडियंस की टीम ने चौथी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। वहीं चेन्नई का चौथी बार आईपीएल जीतने का सपना टूट गया।

 

Summary
मुंबई में चेन्नई को हराकर चौथी बार जीता आईपीएल का खिताब
Article Name
मुंबई में चेन्नई को हराकर चौथी बार जीता आईपीएल का खिताब
Description
आईपीएल 2019 के फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स को रोमांचक मैच में 1 रन से हराकर आईपीएल 2019 का खिताब अपने नाम कर लिया है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shivendra Singh

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER