बॉलीवुड के मशहूर एक्टर करीना कपूर, जो बॉलीवुड के बहुत हिट फिल्मों में काम किया है।और यह बड़े से बड़े सुपरस्टार के साथ काम कर चुकी है। क्या आपको पता है कि, करीना कपूर भी किसी की फैन है। तो मैं आपको बता दूँ की, करीना कपूर तो वैसे सभी खानों के साथ काम कर चुकी हैं ।जैसे सलमान खान, शाहरुख खान,आमिर खान इत्यादि सभी खान के साथ फिल्मों में नजर आ चुकी है। लेकिन आपको बता दूँ की सभी खानों में करीना कपूर खान इरफान खान की सबसे बड़ी फैन है। अभी हाल में इरफान खान की आने वाली फिल्म अंग्रेजी मीडियम में काम कर रही है। इस फिल्म में वह एक पुलिस के रोल में दिखेंगी। करीना एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि वह सभी खान के साथ फिल्म कर चुकी हूँ। लेकिन इरफान खान के साथ काम करना मुझे गर्व फील होता है। और आगे कहा कि इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हूं। अथवा इरफान के साथ काम करना काफी सम्मानित भरा अनुभव होता है। इरफान खान मेरे लिए काफी मायने रखते हैं। और मैं इनकी सबसे बड़ी फैन हूं। अथवा यह सभी खान में बेहतर है। आने वाली फिल्म को लेकर करीना काफी एक्साइटेड में हैं। अभी हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान करीना कपूर ने कहा की, यह फिल्म हमारे लिए काफी यादगार होने वाला है। इस फिल्म के साथ ही मेरे जीवन में कुछ अलग करने का मौका मिलेगा । आगे कहती हैं कि, हमारे बीच कोई भी रोमांस सीन नहीं है इस फिल्म में काफी दिलचस्प किरदार होने जा रहा है। जिसके लिए मैं काफी एक्साइटेड हूं। संभवतः 15 मई को इस फिल्म की टीम के साथ जुड़ेंगी। अंग्रेजी मीडियम फिल्म 2017 में आयी हिंदी मीडियम फिल्म का रीमेक है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, राधिका मदान नजर आने वाले हैं। करीना कपूर इरफान खान की तारीफ करते नहीं थकती है। उनके साथ काम करने से वो काफी गर्व महसूस करती है। यही कारण है, कि करीना , इरफान खान की बहुत बड़ी फैन है।

