हम अक्सर देखते है कि शादी के बाद महिलाएं माथे पर अक्सर बिंदी लगाने लगती है। वैसे बहुत सी महिलाएं ऐसी भी होती है जो शादी से पहले ही बिंदी लगाने लगती है। वहीं, बिंदी लगाना माथे पर ना सिर्फ आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाती है बल्कि महिलाओं के लिए सेहत के लिहाज से लाभकारी होती है। चलिए जानते है क्या होते माथे पर बिंदी लगाने के फायदे।
दोनों भौंहौं के मध्य में होती है जगह
आपको बता दें कि बिंदी लगाने की सही जगह दोनों भौंहों के मध्य में होती है। जिसे आयुर्वेद में हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण चक्र अजना चक्र के नाम से जाना जाता है। वहीं, आयुर्वेद के अनुसार इस चक्र पर हल्के दबाव के जरिए आप मानसिक शांति और घबराहट के उपचार में लाभकारी होता है। वहीं, खास बात यह है कि बिंदी चेहरे के मसल्स को भी मजबूत बनाने का भी काम करती है। जिससे खून का प्रवाह तेज होता है और चेहरे के मसल्स को लचीला बनाने का काम करती है। जिससे चेहरे में झुर्रियों का आना बहुत हद्द तक कम होने लगता है।
सिर दर्द से भी दिलाती है छुटकारा
क्या आपको ये पता है कि माथें के बीच में बिंदी लगी होने के कारण ये वहां के नसों को उत्तेजित करती है। जिसके वजह से कान की भीतर की मसल्स को सुदृढ़ करके कान को स्वस्थ रखने के साथ ही साथ सुनने की शक्ति भी बढ़ाती है। वहीं, जिन महिलाओं के सिर मे दर्द बना रहता है तो आप बिंदी लगाना शुरू करें। जहां एक्यूप्रेसर के हिसाब से होता ये है कि बिंदी के स्थान पर दबाव बनाकर आपके सिरदर्द का उपचार किया जाता है। इस बिंदु से नसें और रक्त कोशिकाएं सक्रिय हो जाती हैं। जिससे आपको दर्द में आराम मिलना शुरू हो जाएगा।