अभिनेत्री दिशा पाटनी ने अपकमिंग फिल्म की सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी

अभिनेत्री दिशा पाटनी ने अपकमिंग फिल्म की सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री दिशा पाटनी अभी तक तमाम फिल्मों में नजर आ चुकी है। जहां अब आने वाली उनकी अपकमिंग फिल्म  ‘एक विलेन रिटर्न्स’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। आपको बता दें कि दिशा पाटनी हमेशा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है। हालांकि, अभिनेत्री दिशा पाटनी ने इस समय सोशल मीडिया पर अपनी आने वाली फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ की शूटिंग खत्म होने की जानकारी साझा की है।

इंस्टाग्राम पर शेयर की स्टोरी

आपको बता दें कि दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी स्टोरी भी लोगो के बीच साझा की है। जहां दिशा ने स्टोरी के दौरान ‘एक विलेन रिटर्न्स’ के शूटिंग सेट से अपनी टीम के साथ में करीब दो ग्रुप फोटो लगा रखी है। हालांकि, फोटो को शेयर करते हुए दिशा लिखती है कि, “इट्स ए रैप हैशटैग एक विलेन रिटर्न्स।”

ये अभिनेता भी आएंगे नजर

दरअसल, फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ में दिशा पाटनी तो नजर आएंगी ही साथ में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया अहम रोल में दिखेंगी। जहां इस फिल्म को मोहित सूरी निर्देशित किया गया है। वहीं, इस फिल्म को टी सीरीज और बालाजी टेलीफिल्म द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि ‘एक विलेन रिटर्न्स’ वर्ष 2014 में प्रदर्शित फिल्म एक विलेन फ्रेंचाइजी की आने वाली अगली फिल्म होगी।

खास बात

वहीं. इससे पहले सलमान खान की फिल्म राधे में भी दिशा पाटनी नजर आई थी। जहां उन्होंने बढ़िया रोल निभाया था। वहीं, इससे पहले भी कई फिल्मों में दिशा नजर आ चुकी है।

 

 

 

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER