इस समय देखा जाए तो ओटीटी प्लेटफार्म का क्रेज दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। जहां लोग Netflix, Amazon, Sony Liv और Zee 5जैसे ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म खूब जमकर मेंबरशिप भी ले रहे है। हालांकि, कोरोना की वजह से थियेटर बंद होने से ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म का बिज़नेस अरबों में पहुंच चुका है। इस दौरान कई सीरीज लोगो को खूब पसंद आई है। वहीं, साल 2022 में भी कई बेहतरीन वेब सीरीज़ के नये सीज़न जल्द आ रहे है।
मिर्ज़ापुर का सीजन 3
अगर बात करें तो मिर्ज़ापुर सीरीज की यह एक सफ़ल फ्रेंचाइज़ी बनी है। जिसे लोगो ने खूब पसंद किया है। आपको बता दें कि यह सीरीज सुपरहिट साबित हुई थी। हालांकि, 2020 में ‘मिर्जापुर 2‘ रिलीज़ हुई थी। जहां अब फैंस को तीसरे सीजन का इंतजार है। जान्कारी के अनुसार ‘मिर्जापुर का सीज़न 3‘ नवंबर 2022 के दिन रिलीज हो सकता है। जिसे अमेजन प्राइम पर देखा जा सकता है।
दिल्ली क्राइम 2
वहीं, दिल्ली क्राइम सीरीज़ ‘निर्भया केस‘ पर बनी थी। जो लोगो पहला भाग खूब पसंद आया था। ये Netflix की सबसे चर्चित और हिट सीरीज़ थी। आपको बता दें कि‘Delhi Crime 2‘ की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है। ये वेब सीरीज़ अप्रैल 2022 में रिलीज़ हो सकती है।
असुर 2
अरशद वारसीस्टारर वेब सीरीज ‘Asur 2‘ भी इस साल आ सकती है। इसका पहला सीज़न सुपरहिट रहा था। इस वेब सीरीज़ की शूटिंग भी आख़िरी चरण में है। ये अगस्त 2022 में रिलीज़ हो सकती है। इसे आप Voot Selectपर देख सकते है।
जामतारा 2
Netflix की सबसे सुपरहिट सीरीज़ ‘Jamtara: Sabka Number Ayega‘ का सीज़न 2 जल्द ही आने वाला है। इस वेब सीरीज़ में झारखंड के एक छोटे से क़स्बे से एक Phishing Racket देशभर के लोगों को कैसे लूटता है। यह कहानी दिखाई गई है।