दिलचस्प है, करन लुथरा यानी धीरज धूपर कि रियल लाईफ लव स्टोरी

धीरज

टीवी इंडस्ट्री में ऐसे कई कपल हैं जिनकी लव स्टोरी बेहद खास है। इनमें से कई कपल ऐसे भी हैं जो एक दूसरे के साथ बेहद प्यारे लगते है। इसी लिस्ट में नाम आता है धीरज धूपर और विन्नी अरोरा का। ससुराल सिमर का के प्रेम और आजकल कुंडली भाग्य के करन बनकर धीरज सबका दिल लूट रहे हैं।

धीरज

धीरज और विन्नी की लवस्टोरी बेहद खास है। दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते है। तभी तो दोनों ने आखिरकार शादी कर अपना घर भी बसा लिया है। दोनों की शादी साल 2016 में हुई। लेकिन शादी से पहले कई सालों तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया।

इस सीरियल पर हुई थी धीरज और विन्नी की पहली मुलाकात

धीरज और विन्नी की मुलाकात सीरियल स्वर्ग के सेट पर हुई थी। सीरियल स्वर्ग में दोनों एक साथ काम करते थे। लेकिन दोनों को साथ में काम करते करते कब एक दूसरे से प्यार हो गया। इन्हें खुद भी पता नहीं चला। 7 साल तक दोनों ने एक दूसरे का डेट किया।

आखिरकार दोनों ने 2016 में अपने प्यार को शादी का नाम दिया। दोनों की शादी के चर्चे भी खूब रहे। दोनों ने 16 नवंबर 2016 को शादी की।इन्होनें अपनी शादी दिल्ली में की। इनकी शादी पंजाबी रीति रिवाज से हुई। इनकी शादी में टीवी और फिल्म जगत के कई सितारे भी पहुंचे। दोनों की शादी से पहले संगीत और मेंहदी की सारी रस्में हुई। इन रस्मों को दोनों ने जमकर इंजॉय किया।

धीरजशादी से पहले दोनों ने एक बेहतरीन फोटोशूट भी करवाया। दोनों की मेंहदी और हल्दी सेरेमनी में इनके करीबी और परिवार वाले शामिल रहे। शादी में धीरज नेवी ब्लू अचकन और लाल पगड़ी में काफी हैंडसम लग रहे थे। वहीं विन्नी भी लाल लहंगे में काफी खूबसूरत दिख रहीं थी। विन्नी ने चूड़ा भी पहन रखा था।

दोनों ने शाही अंदाज़ से शादी की और दोनों की ग्रांड वेडिंग में सितारों ने चार चांद लगाए। फिलहाल दोनों अपनी लाइफ में बेहद खुश हैं।

और ऐसे ही मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
दिलचस्प है, करन लुथरा यानी धीरज धूपर कि रियल लाईफ लव स्टोरी - Youth Express
Article Name
दिलचस्प है, करन लुथरा यानी धीरज धूपर कि रियल लाईफ लव स्टोरी - Youth Express
Description
धीरज और विन्नी की लवस्टोरी बेहद खास है। दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते है। तभी तो दोनों ने आखिरकार शादी कर अपना घर भी बसा लिया है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER