कहते है कि बहुत कुछ हासिल करने के लिए बहुत कुछ खोना भी पड़ता है। बहरहाल इस एक्ट्रेस के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। बता दे कि यह प्रसिद्ध टीवी एक्ट्रेस अपना करियर बनाने के लिए घर से भाग गई थी। मगर अब इन्हे अपनी गलती पर काफी पछतावा हो रहा है। गौरतलब है कि यह एक्ट्रेस फ़िलहाल जी टीवी के प्रसिद्ध शो कुंडली भाग्य में काम कर रही है। हालांकि इसमें कोई शक नहीं कि यह टीवी की खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक है और इनका अभिनय भी शानदार है। मगर इनके माता पिता को एक्टिंग का करियर पसंद नहीं था। जिसके कारण इन्हे घर से भागना पड़ा।
करियर बनाने के लिए घर से भाग गई थी यह एक्ट्रेस..
दरअसल इस एक्ट्रेस का नाम अंजुम फकीह है। जो कुंडली भाग्य में प्रीता की छोटी बहन सृष्टि का किरदार निभा रही है। वैसे आपको जान कर हैरानी होगी कि अंजुम ने न केवल अपने धर्म को मानना छोड़ दिया था, बल्कि बुर्का पहनना भी छोड़ दिया था। अब यूँ तो टीवी एक्ट्रेस के लिए ये काफी आम बात है, लेकिन अंजुम के माता पिता के लिए ये काफी बड़ी बात है। बहरहाल एक इंटरव्यू के दौरान अंजुम ने बताया था कि जब उन्होंने अपने पिता से अपने एक्टिंग करियर के बारे में बात की तो उन्होंने इसके लिए साफ मना कर दिया था। मगर अंजुम एक्टिंग में करियर बनाने के लिए अपना मन बना चुका है। जिसके चलते उन्होंने घर ही छोड़ दिया।
हालांकि अब जब वो दोबारा अपनी माँ से मिली तो उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ और अपनी गलती पर काफी पछतावा भी हुआ। इसका मतलब ये है कि अपनी दुनिया में वापिस जाने के लिए अब अंजुम को टीवी की दुनिया छोड़नी होगी। ऐसे में अंजुम के फैंस इस खबर से काफी निराश है। हालांकि अंजुम का यह फैसला उनके लिए एकदम सही है। वह अपनी लाइफ अपने परिवार के साथ ही गुजारना चाहती है और इसमें कोई बुराई नहीं है। दोस्तों अंजुम के इस फैसले के बारे में आपका क्या कहना है, ये हमें जरूर बताईयेगा।


