इस भारतीय अभिनेत्री के कायल है, बाहुबली प्रभास

प्रभास

साउथ के सुपरस्टार प्रभास को आज पूरी दुनिया जानती है। वैसे अब ये एक्टर सिर्फ साउथ अभिनेता ही नहीं रहे है बल्कि बॉलीवुड अभिनेता भी बन चुके हैं। इसी साल फिल्म साहो से इस साउथ इंडियन अभिनेता ने अपने फिल्मी बॉलीवुड करियर की शुरुआत की है। इनकी पहली बॉलीवुड फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की है। अपनी पहली फिल्म में वो बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ रोमांस करते नज़र आए थें। खबरों के मुताबिक प्रभास कि पहली बॉलीवुड फिल्म साहो ने 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।

इनका जन्म चेन्नई में हुआ। इन्होनें अपनी शुरुआती पढ़ाई हैदराबाद में कीं। उसके बाद इन्होनें इंजीनियरिंग कीं। प्रभास को बचपन से ही अभिनय में रूचि थी। बस जरूरत थी एक मौके की। आपको बता दें बाहुबली फेम इस अभिनेता के पिता फिल्म प्रोड्यूसर हैं इसलिए उन्हें फिल्मों में काम ढूंढने के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी।

स्कूलिंग के दिनों में ही बाहुबली प्रभास को फिल्मी कीड़ा काट लिया था और तब वो साउथ इंडियन फिल्में देखने के साथ-साथ हिंदी फिल्में भी खूब देखते थे। जब उन्होनें पहली बार रवीना टंडन को फिल्मों में देखा था तभी से ही उनके कायल हो गए थे। स्कूल के दिनों से ही रवीना टंडन प्रभास कि क्रश बन गई और आज भी रवीना उनकी क्रश है। लेकिन फिल्मी दुनिया में आने के सालों बाद भी वो रवीना टंडन से मिल ना सके।

एक इवेंट पर प्रभास की रवीना से हुई थी मुलाकात

प्रभासप्रभास की मुलाकात पहली बार रवीना टंडन से बाहुबली फिल्म से जुड़े एक इवेंट पर हुई थी। इसके बाद दूसरी बार रवीना टंडन से प्रभास की मुलाकात साहो के प्रमोशन के दौरान स्टार प्लस के डांस रियलिटी शो नच बलिए 9 के सेट पर हुई, जहां पर रवीना टंडन के साथ उन्होनें टिप टिप बरसा पानी गाने पर डांस भी किया था।

और भी ऐसे मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

 

Summary
इस भारतीय अभिनेत्री के कायल है, बाहुबली प्रभास - Youth Express
Article Name
इस भारतीय अभिनेत्री के कायल है, बाहुबली प्रभास - Youth Express
Description
साउथ के सुपरस्टार प्रभास को आज पूरी दुनिया जानती है। वैसे अब ये एक्टर सिर्फ साउथ अभिनेता ही नहीं रहे है बल्कि बॉलीवुड अभिनेता भी बन चुके हैं।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER