बिग बॉस कंटेस्टेंट असीम रियाज़, वरुण धवन के साथ इस फिल्म में कर चुका है काम

बिग बॉस कंटेस्टेंट असीम रियाज़

बता दे कि बिग बॉस के इस सीजन में मशहूर सेलिब्रिटी से ज्यादा दूसरे लोग सुर्खियां बटोर रहे है। जैसे कि सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई, देबोलिना भट्टाचार्जी और आरती सिंह से पहले शहनाज़ गिल और असीम रियाज़ जनता की पहली पसंद बनते जा रहे है। वही अगर हम बिग बॉस कंटेस्टेंट असीम रियाज़ की बात करे तो उन्हें लेकर आएं दिन नए नए खुलासे हो रहे है। अगर खबरों की माने तो ऐसा कहा जा रहा है कि असीम कई विज्ञापनों में नजर आ चुके है। तो वही अब ऐसा कहा जा रहा है कि उन्होंने वरुण धवन के साथ फिल्म में काम किया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है।

बिग बॉस कंटेस्टेंट असीम रियाज़

बिग बॉस कंटेस्टेंट असीम रियाज़, वरुण के साथ फिल्म में कर चुका है काम..

अब ये तो सब को मालूम ही है कि असीम रियाज़ एक मॉडल है और मॉडलिंग की दुनिया में काफी एक्टिव है। वही अगर हम उनके द्वारा की गई फिल्म की बात करे तो वह वरुण धवन के साथ मैं तेरा हीरो फिल्म में काम कर चुके है। हालांकि इस फिल्म में वह सपोर्टिंग रोल में नजर आएं थे, लेकिन इस फिल्म में उन्होंने अभिनय जरूर किया था। बता दे कि इस फिल्म का निर्देशन वरुण धवन के पिता यानि डेविड धवन ने किया था। यह फिल्म साल 2014 में रिलीज़ हुई थी।

बिग बॉस कंटेस्टेंट असीम रियाज़

यूँ तो इस फिल्म में असीम का किरदार ज्यादा बड़ा नहीं था। मगर इसमें कोई दोराय नहीं कि यह उनके करियर की पहली फिल्म थी। यानि अगर बिग बॉस के बाद असीम को बॉलीवुड फिल्मो में लीड रोल करने का मौका मिल जाएं तो इसमें कोई हैरानी वाली बात नहीं होगी। फ़िलहाल तो बिग बॉस कंटेस्टेंट असीम रियाज़ जनता के बीच काफी प्रसिद्ध हो चुके है और उनके जीतने के चान्सेस भी उतने ही पक्के होते जा रहे है। ऐसे में हम तो यही उम्मीद करते है कि असीम रियाज़ आगे जो भी करे उसमे उन्हें कामयाबी जरूर मिले।

Summary
बिग बॉस कंटेस्टेंट असीम रियाज़, वरुण धवन के साथ इस फिल्म में कर चुका है काम  Youth Express
Article Name
बिग बॉस कंटेस्टेंट असीम रियाज़, वरुण धवन के साथ इस फिल्म में कर चुका है काम Youth Express
Description
बता दे कि बिग बॉस के इस सीजन में मशहूर सेलिब्रिटी से ज्यादा दूसरे लोग सुर्खियां बटोर रहे है। जैसे कि सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई, देबोलिना भट्टाचार्जी और आरती सिंह से पहले शहनाज़ गिल और असीम रियाज़ जनता की पहली पसंद बनते जा रहे है। वही अगर हम बिग बॉस कंटेस्टेंट असीम रियाज़ की बात करे तो उन्हें लेकर आएं दिन नए नए खुलासे हो रहे है। अगर खबरों की माने तो ऐसा कहा जा रहा है कि असीम कई विज्ञापनों में नजर आ चुके है। तो वही अब ऐसा कहा जा रहा है कि उन्होंने वरुण धवन के साथ फिल्म में काम किया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER