कभी फ़िल्मी सितारों के पीछे नाचते थे बॉलीवुड के ये बेहद प्रसिद्ध सेलिब्रिटी

कभी फ़िल्मी सितारों के पीछे

कहते है कि किस्मत का पहिया कब घूम जाएँ ये कोई नहीं कह सकता। जी हां अगर किस्मत का साथ मिले तो कोई भी इंसान फर्श से अर्श तक पहुँच सकता है। हालांकि किस्मत के साथ साथ इंसान के अंदर मेहनत करने का जज्बा भी जरूर होना चाहिए। वैसे आज हम आपको बॉलीवुड के उन खास सेलिब्रिटी के बारे में बताना चाहते है, जो कभी फ़िल्मी सितारों के पीछे नाचते थे। मगर इनकी मेहनत और इनकी किस्मत ने आज इन्हे बड़े परदे पर सब के सामने ला कर रख दिया। यानि अब ये बैकग्राउंड डांसर बॉलीवुड के सुपरस्टार बन चुके है। तो चलिए अब आपको भी इन सेलिब्रिटी से रूबरू करवाते है।

कभी फ़िल्मी सितारों के पीछे नाचते थे ये प्रसिद्ध बॉलीवुड कलाकार ..

1. सुशांत सिंह राजपूत.. सबसे पहले हम सुशांत सिंह राजपूत की बात करते है। जिन्होंने फिल्म धूम 2 से बॉलीवुड में कदम रखा था। वैसे आप सोच रहे होंगे कि इस फिल्म में तो सुशांत कही नहीं दिख रहे थे। दरअसल इस फिल्म में सुशांत एक गाने के दौरान ऋतिक रोशन के पीछे खड़े थे। जी हां बता दे कि तब तक उन्होंने बॉलीवुड में वो पहचान नहीं बनाई थी, जो आज उन्हें मिल चुकी है। यानि बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले वह एक बैकग्राउंड डांसर थे।

कभी फ़िल्मी सितारों के पीछे

2. शाहिद कपूर.. बता दे कि फिल्म ताल में शाहिद कपूर ने भी एक बैकग्राउंड डांसर का किरदार निभाया था। इस फिल्म के एक गाने में वह ऐश्वर्या राय के पीछे खड़े थे। हालांकि तब उनकी उम्र और उनका लुक इतना अलग था कि उन्हें पहचान पाना सच में काफी मुश्किल है।

कभी फ़िल्मी सितारों के पीछे

3. रेमो डिसूजा.. गौरतलब है कि रेमो डिसूजा आज भले ही बॉलीवुड के प्रसिद्ध डांसर और कोरियोग्राफर हो। मगर एक समय ऐसा भी था जब उन्होंने शाहरुख़ खान के पीछे खड़े हो कर डांस किया था। जी हां परदेस फिल्म में रेमो भी एक बैकग्राउंड डांसर का किरदार निभा चुके है।

कभी फ़िल्मी सितारों के पीछे

बता दे कि ये सभी सेलिब्रिटी कभी फ़िल्मी सितारों के पीछे खड़े होते थे। मगर आज पूरी दुनिया इन्हे बखूबी जानती है।

 

Summary
कभी फ़िल्मी सितारों के पीछे नाचते थे बॉलीवुड के ये बेहद प्रसिद्ध सेलिब्रिटी   Youth Express
Article Name
कभी फ़िल्मी सितारों के पीछे नाचते थे बॉलीवुड के ये बेहद प्रसिद्ध सेलिब्रिटी Youth Express
Description
कहते है कि किस्मत का पहिया कब घूम जाएँ ये कोई नहीं कह सकता। जी हां अगर किस्मत का साथ मिले तो कोई भी इंसान फर्श से अर्श तक पहुँच सकता है। हालांकि किस्मत के साथ साथ इंसान के अंदर मेहनत करने का जज्बा भी जरूर होना चाहिए। वैसे आज हम आपको बॉलीवुड के उन खास सेलिब्रिटी के बारे में बताना चाहते है, जो कभी फ़िल्मी सितारों के पीछे नाचते थे। मगर इनकी मेहनत और इनकी किस्मत ने आज इन्हे बड़े परदे पर सब के सामने ला कर रख दिया।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER