कंगना ने खरीदा 500 करोड़ का खुद का प्रोडक्शन हाउस

प्रोडक्शन

बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रीयां है जिन्होनें अपनी अलग पहचान बनाने के लिए काफी संघर्ष और मेहनत की है इन्हीं अभिनेत्रियों में से एक है कंगना रनौत। आपको बता दें कि आज ही कंगना रनौत ने अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया है। इस बात की जानकारी कंगना की बहन रंगोली ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है और पूजा की तस्वीरें भी शेयर की। कंगना रनौत ने इस प्रोडक्शन हाउस का नाम मणिकर्णिका फिल्म्स रखा है।

प्रोडक्शनआपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंगना ने जो मणिकर्णिका फिल्म्स की शुरूआत की है वो तीन मंजिला प्रोडक्शन हाउस है और इसकी कीमत 500 करोड़ से भी ज्यादा है। जानकारी के लिए बता दें कि कंगना की बहन की इस उपलब्धि की तारीफ करते हुए रंगोली ने काफी बड़ी पोस्ट शेयर की और लिखा की, कंगना ना किसी की शादी में नाची और ना ही अवॉर्ड फंक्शन में, और ना ही चिंदी ब्रांड का प्रमोशन किया। वो मूवी माफिया से भीड़ गई, लेकिन आज इनके पास किसी भी एक्ट्रेस से ज्यादा प्रॉपर्टी है। आपके जानकारी के लिए बता दें कि ये नया प्रोडक्शन हाउस पाली हिल इलाके में है। कंगना ने अपने भाई को कानूनी और फाइनेंस के विभाग में काम दे दिया है।

कंगना के मां-बाप थे गरीब, खुद के दम पर बनाई पहचान

बॉलीवुड स्टारकिड्स को फिल्मों में काम करने के लिए ज्यादा स्ट्रगल नहीं करनी पड़ती है लेकिन अगर बिना बॉलीवुड बैकग्राउंड के फिल्मों में काम करना है तो काफी संघर्ष करना पड़ता है। कुछ ऐसा ही हुआ था कंगना रनौत के साथ। कंगना के पापा छोटे बिजनेसमैन है। कंगना ने जब डेब्यू किया तब काफी स्ट्रगल करना पड़ा और अब जाकर वो बॉलीवुड की क्वीन बनी है। आज इनके पास फिल्मों की कमी नहीं है और वो हमेशा अपने बयानों को लेकर विवादों में रहती है। कंगना आज गर्व से कह सकती है कि उन्होनें अपने खुद के दम पर अलग पहचान बनाई है। इसमें कोई दो राय नहीं।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

 

Summary
कंगना ने खरीदा 500 करोड़ का खुद का प्रोडक्शन हाउस - Youth Express
Article Name
कंगना ने खरीदा 500 करोड़ का खुद का प्रोडक्शन हाउस - Youth Express
Description
कंगना ने जो मणिकर्णिका फिल्म्स की शुरूआत की है वो तीन मंजिला प्रोडक्शन हाउस है और इसकी कीमत 500 करोड़ से भी ज्यादा है। जानकारी के लिए बता दें कि कंगना की बहन
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER