करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म गुड न्यूज इन दिनों दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म गुड न्यूज इसी महीने 27 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म गुड न्यूज को रिलीज होने में अब महज एक दिन ही बाकी है। ऐसे में दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।
वहीं इन दिनों अक्षय कुमार और करीना कपूर फिल्म की स्टारकास्ट के साथ मिलकर फिल्म गुड न्यूज का प्रमोशन काफी जोरों शोरो से कर रहे है। फिल्म गुड न्यूज के अब तक दो धमाकेदार ट्रेलर के अलावा कई गानें भी रिलीज किए जा चुके है। वही इसी बीच फिल्म गुड न्यूज को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म गुड न्यूज की रिलीज की तारीख आगे नहीं बढ़ रही है।
फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी के अलावा इसे वितरित कर रही कंपनी जी स्टूडियोज ने भी फिल्म के तय तारीख यानी 27 नवंबर को ही रिलीज होने की पुष्टि की है। 24 दिसंबर मंगलवार की सुबह से ही मुंबई में ये खबर तेजी से फैली कि फिल्म गुड न्यज के निर्माता करण जौहर देश में हो रहे धरना और प्रदर्शनों की वजह से डर गए हैं। और अपनी फिल्म गुड न्यूज की रिलीज आगे खिसकाने के बारे में सोच रहे हैं। कहा गया कि सलमान खान की फिल्म दबंग 3 की कमाई भी इन प्रदर्शनों से ही काफी प्रभावित हुई है।
फिल्म गुड न्यूज की रिलीज डेट बदलने की खबर है महज अफवाह

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

