अनन्या पांडे बुरी फंसी, स्ट्रगल करने की बात को लेकर लोगों ने ऐसे उड़ाया मजाक

बॉलीवुड की नयी और खूबसूरत एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों अपने ब्यान को लेकर काफी चर्चा में है। इन्होने अपने करियर की शुरुआत धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से की थी। जो कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इसके बाद इनकी दूसरी फिल्म पति, पत्नी और वो को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया। मगर दो फ़िल्में करने के बाद अब अपने ब्यान के कारण अनन्या पांडे बुरी फंसी है। दरअसल बात ये है कि हाल ही में अनन्या राजीव मसंद रॉउंडेबल शो में पहुंची थी। इस दौरान उनके साथ और भी कई नए बॉलीवुड कलाकार मौजूद थे।

अनन्या पांडे बुरी फंसी

अनन्या पांडे बुरी फंसी.. 

फिर जब बातों बातों में अनन्या ने अपने स्ट्रगल की बात की और गली बॉय एक्टर सिद्धार्थ चतुर्वदी ने उनकी बातों पर हामी भरते हुए कहा, कि सही बात है। सबका अपना स्ट्रगल होता है, लेकिन फर्क सिर्फ इतना है कि जहाँ हमारे सपने पूरे होते है, वहां से इनका स्ट्रगल शुरू होता है। बता दे कि सिद्धार्थ के इस ब्यान के बाद लोग उनकी जम कर तारीफ कर रहे है और अनन्या को लेकर खूब मजाक उड़ा रहे है। अब जाहिर सी बात है कि अनन्या पांडे बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे की बेटी है। उन्हें बचपन से ही वो सब सुविधाएँ मिली है, जो हर स्टार किड को मिलती है।

https://www.instagram.com/p/B6r7oXMFY1A/

https://www.instagram.com/p/B64akJvpWu_/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/B64gV4uHXZz/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/B64i79Qgjz_/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/B64vrpQlege/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/B64vGqAlggw/?utm_source=ig_web_copy_link

हालांकि उनके पिता ने कभी धर्मा प्रोडक्शन के साथ काम नहीं किया, लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि आज कल बॉलीवुड में आम लोगों को कास्ट करने की बजाय स्टार किड को मौका दिया जा रहा है। तो ऐसे में जो लोग फ़िल्मी करियर में आने के लिए इतनी मेहनत करते है, उन्हें बुरा लगना तो लाजिमी है। वैसे हम तो अनन्या से यही कहेंगे कि ये तो अभी शुरुआत है, देखते है दर्शक आपको कब तक और कितना पसंद करते है। फ़िलहाल तो अपने ब्यान के कारण ही अनन्या पांडे बुरी फंसी है और लोगों की ट्रोलिंग का शिकार हुई है।

Summary
अनन्या पांडे बुरी फंसी, स्ट्रगल करने की बात को लेकर लोगों ने ऐसे उड़ाया मजाक  Youth Express
Article Name
अनन्या पांडे बुरी फंसी, स्ट्रगल करने की बात को लेकर लोगों ने ऐसे उड़ाया मजाक Youth Express
Description
बॉलीवुड की नयी और खूबसूरत एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों अपने ब्यान को लेकर काफी चर्चा में है। इन्होने अपने करियर की शुरुआत धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से की थी। जो कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इसके बाद इनकी दूसरी फिल्म पति, पत्नी और वो को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया। मगर दो फ़िल्में करने के बाद अब अपने ब्यान के कारण अनन्या पांडे बुरी फंसी है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER