बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत इन दिनों बेहद खुश है। वो इसलिए क्यूकि कंगना रनौत का सपना पूरे दस साल के बाद पूरा हुआ है। जी हां आज से करीब दस साल पहले कंगना ने यह सपना देखा था, जिसे उन्होंने अब कही जा कर पूरा किया है। वैसे क्या आप जानना नहीं चाहेंगे कि आखिर वो कौन सी चीज थी जिसके लिए कंगना ने इतना लम्बा इंतजार किया है। तो चलिए अब आपको कंगना के इस ड्रीम के बारे में विस्तार से बताते है।
कंगना रनौत का सपना हुआ पूरा..
दरअसल बात ये है कि कंगना अपना प्रोडक्शन हाउस ओपन करना चाहती थी और अब वह ओपन हो चुका है। जी हां कंगना ने मुंबई में अपना प्रोडक्शन हाउस कम स्टूडियो बना लिया है। यानि इस स्टूडियो को प्रोडक्शन हाउस बनने में अभी थोड़ा समय लगेगा। इसकी तस्वीरें उनकी बहन रंगोली ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। बता दे कि कंगना की बहन रंगोली ने पाली हिल इलाके में प्रोडक्शन हाउस स्टूडियो और वहां की गई पूजा की तस्वीरें शेयर की है। इसके इलावा उनकी बहन ने कैप्शन में लिखा है कि आज हमने कंगना के स्टूडियो में मणिकर्णिका फिल्म का उद्द्घाटन किया है।
https://twitter.com/Rangoli_A/status/1217343449914990593
https://twitter.com/Rangoli_A/status/1217342871868596225
गौरतलब है कि कंगना यहाँ डायरेक्टर और प्रोड्यूसर का काम करेगी। तो वही दूसरी तरफ अक्षत यहाँ लीगल और फाइनेंस का डिपार्टमेंट संभालेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि अक्षत ने न्यूयार्क फिल्म अकादमी से फिल्म प्रोडक्शन की पढ़ाई पूरी की है। फ़िलहाल तो कंगना अपने स्टूडियो और अपनी फिल्म पंगा को लेकर काफी उत्साहित है। वैसे भी कंगना रनौत का सपना इतने सालों बाद पूरा हुआ है तो ऐसे में उनका खुश होना लाजिमी है। आप भी कंगना के इस खूबसूरत स्टूडियो की तस्वीरें यहाँ देख सकते है। आपको भी उनका यह स्टूडियो जरूर पसंद आएगा।


