फिल्म स्ट्रीट डांसर की स्टारकास्ट, प्रमोशन के लिए पहुंची अहमदाबाद

अहमदाबाद

बॉलीवुड के हैंडसम हीरो वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी के प्रमोशन में व्यस्त हैं। ये फिल्म 24 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है जिसके कारण फिल्म की पूरी स्टारकास्ट प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। आपको बता दें कि इन दिनों स्ट्रीट डांसर 3डी की पूरी टीम गुजरात के अहमदाबाद में प्रमोशन के लिए पहुंची है।

अहमदाबादआप सभी को पता ही है कि गुजरात में मकर संक्रांति का महत्व हद से ज्यादा है। काइट उड़ानें का आनंद स्ट्रीट डांसर 3डी की पूरी टीम ने भी उठाया। इस मौके पर वरुण धवन अपनी दोनों हीरोइन यानी श्रद्धा कपूर और नोरा फतेही के साथ पतंग उड़ाते नज़र आए। सिर्फ वरुण धवन ने ही नहीं बल्कि श्रद्धा कपूर ने भी पतंग उड़ाया और जमकर मस्ती की। फिल्म के प्रमोशन के साथ-साथ उन्होनें लोगों से ढेर सारी बातचीत की। अहमदाबाद में हजारों की भीड़ जमा हो गई थी ऐसे में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो हजारों फैंस के साथ चिल्लाते हुए नज़र आये। वरुण धवन अपनी फिल्म को प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

आप सभी को पता ही है कि साल 2015 में आई फिल्म एबीसीडी 2 में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर को एक साथ बड़े पर्दे पर देखा गया था ये फिल्म बॉक्स ऑफइस पर सुपरहिट साबित हुई थी और एक बार फिर से ये क्यूट जोड़ी साथ में रोमांस करती हुई नज़र आने वाली है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसे लोगों के बीच बेहद पसंद किया जा रहा है तो वहीं कुछ लोगों ने फिल्म को अभी से बकवास बताना शुरू कर दिया है।

हिट होना नहीं होगा आसान

वरुण धवन की स्ट्रीट डांसर 3डी फिल्म के लिए सफलता का रास्ता इतना आसान नहीं है क्योंकि अश्विनी अय्यर तिवारी की स्पोर्टस ड्रामा पर आधारित फिल्म पंगा उसी दिन सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है जिसमें कंगना रनौत मुख्य भूमिका में हैं। अब देखना ये होगा कि इस बॉक्स ऑफिस क्लैश में किसकी जीत होती है।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
फिल्म स्ट्रीट डांसर की स्टारकास्ट, प्रमोशन के लिए पहुंची अहमदाबाद - Youth Express
Article Name
फिल्म स्ट्रीट डांसर की स्टारकास्ट, प्रमोशन के लिए पहुंची अहमदाबाद - Youth Express
Description
फिल्म की पूरी स्टारकास्ट प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। आपको बता दें कि इन दिनों स्ट्रीट डांसर 3डी की पूरी टीम गुजरात के अहमदाबाद में प्रमोशन के लिए पहुंची है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER