टीवी जगत का पॉपुलर सीरियल इश्कबाज़ टीवी इंडस्ट्री का पॉपुलर शो माना जाता है, जो बीते साल अपनी कहानी खत्म कर बंद हो चुका हैं। इस शो में तीन लड़कियों की जोड़ी नज़र आती थी और शो के बंद होने पर तीनों ने ही शो को अलविदा कह दिया है और तीनों को खूब पसंद किया गया। वहीं इस शो के दौरान तीनों में बहुत अच्छी बॉन्डिंग बन गईं थी, ये तीनो साथ में बहनो की तरह रहते थे और ज्यादा से ज्यादा समय एक दूसरे के साथ स्पेंड करते थे। तीनो शो से निकलने के बाद एक बार फिर से शानदार अंदाज में नज़र आई। सुरभि शो में अनिका सिंह ओबरॉय के किरदार में दिखाई दी थी जो सबसे ज्यादा पसंद किया जाता था।
इन दिनों सुरभि संजीवनी 2 शो में नज़र आ रही हैं, इश्कबाज़ शो में सुरभि के साथ अभिनेत्री श्रेनु पारिख और मानसी श्रीवास्तव भी नज़र आयीं थीं। हाल ही में इंटरनेट पर सुरभि ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो श्रेनु पारिख और मानसी श्रीवास्तव संग मस्ती करती नज़र आयी हैं। साथ में ये तीनों बहुत अच्छी लगती हैं और आयें दिन ये तीनों मिलते रहते हैं और अपनी तस्वीरों को शेयर करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर इन तीनों को काफी ज्यादा पसंद किया जाता हैं और दर्शक एक बार फिर इनको साथ देखने की चाह रखते हैं। श्रेनु कुछ दिनों पहले एक भ्रम सर्वगुण संपन्न में नज़र आयी थी। और मानसी कुछ समय पहले दिव्य दृष्टि में छिपकली की भूमिका में नज़र आईं थीं।
फैंस ने शो के निर्माताओं को सुनाई थीं खरी खोटी
इस समय उनके फैंस काफी खुश हैं और उन्हें खूब पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस शो ने लीप लिया था जिसमें जेनरेशन गेप दिखाया गया था, जिसकी वजह से इस शो में से सारी कास्ट ने शो को अलविदा कह दिया था और शो में सिर्फ नकुल मेहता नज़र आ रहे थे। जिसे देख फैंस ने सोशल मीडिया के जरिए इश्कबाज शो के निर्माताओं को खूब खरी खोटी सुनाई थी और उन्हें वापस लाने की गुहार लगाई थी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और टीआरपी कम आने के कारण शो को जल्द ही बंद कर दिया गया।