बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम पिछले कुछ वर्षो से अपने बॉलीवुड करियर पर ध्यान दे रहे हैं। इसी कोशिश का नतीजा है कि 15 अगस्त 2019 को उनकी बेहतरीन फिल्म बाटला हाउस बॉक्स ऑफिस पर आई। फिल्म बाटला हाउस बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शक कर चुकी है।
हर फिल्म के रिलीज होने के पहले उस फिल्म के प्रमोशन के लिए सारे किरदार नए-नए तरीके अपनाते रहते हैं। बाटला हाउस के प्रमोशन के लिए भी जॉन अब्राहम और मृणाल ठाकुर भी सिद्धार्थ कन्न के यूट्यूब चैनल पर प्रमोशन के लिए गए थे।

जॉन अब्राहम के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभी उनकी हाल ही में रिलीज हुई मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म पागलपंती बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म पागलपंती से जॉन वापस कॉमेडी फिल्मों में आएं है।
जॉन की आने वाली फिल्में
अगले साल जॉन अब्राहम कि फिल्म सत्यमेव जयते की सीक्वल भी आने वाली है, जिसमें उनके साथ दिव्या खोसला एक बार फिर बॉलीवुड फिल्मों में नज़र आएंगी। जॉन अपनी फिल्म फोर्स 2 की कामयाबी के बाद फोर्स 3 के भी तैयारी में लगे हुए है। हाल ही में ये भी खबर आईं है कि फिल्म अटैक में जॉन अब्राहम, जैक्लीन और रकुलप्रीत लीड रोल में नज़र आएंगे। ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी।
बाइक क्लेकशन के है शौकीन
जॉन अब्राहम के पास महंगी बाइक्स का बड़ा क्लेकशन है। जिनकी कीमत करोड़ों में है। उनके पास बेहद ही फास्ट सुपरबाइक्स हैं।
और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

