बॉलीवुड के अभिनेता जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘Batla House’ में व्यस्त है | काफी दिनों बाद जॉन बड़े परदे पर नज़र आने वाले है| इस फिल्म में ये एक पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभा रहे है| यह फिल्म दिल्ली में हुए एक मुड़भेड़ पर आधरित है, साफ तौर पर बताये तो सत्य घटना पर आधारित है| आपको बता दे कि कहाँ की कहानी है और किस सन की घटना है जिसपर यह आधारित है|
सत्य घटना पर आधरित ‘Batla House’?
बॉलीवुड अभिनेता John Abraham की आने वाली फिल्म ‘बाटला हाउस’ नई दिल्ली के जामिया नगर के बाटला हाउस इलाके में आतंकवादियों के साथ साल 2008 में हुई कथित मुठभेड़ के पीछे की सच्चाई को उजागर करने का प्रयास करती नज़र आएगी जॉन की इस फिल्म का टीज़र रिलीज़ कर दिया गया है|
दिल्ली में 13 सितंबर, 2008 को हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में 26 लोगों की मौत हो गई और 133 से अधिक घायल हो गए थे| इसके बाद दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की ओर से 19 सितंबर को एक ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें Batla House के एक फ्लैट में छापा मारा था| इस दौरान दो कथित आतंकवादी आतिफ अमीन व मोहम्मद साजिद को पुलिस ने गोली मार दी थी|
फिल्म की रिलीज से पहले जॉन ने कई टीजर जारी किए हैं| बता दे की जॉन इस फिल्म में डी एस पी संजीव कुमार का रोल कर रहे है| वैसे इस मुठभेड़ को कुछ नेताओं ने फ़र्ज़ी बतया था|
Endless protests across the nation and endless accusations later, the search for the truth still continues. #BatlaHousehttps://t.co/B53FvJjqpT#BatlaHouseTrailerOn10thJuly @mrunal0801 @nikkhiladvani @writish @TSeries @EmmayEntertain @johnabrahament @bakemycakefilms
— John Abraham (@TheJohnAbraham) July 8, 2019
देश दुनिया की लेटेस्ट न्यूज़ युथ एक्सप्रेस पर.


