जॉन अब्राहम के सितारे इस समय बुलंदी पर हैं क्योंकि उन्हें लगातार फिल्में मिल रही हैं और ऐसी फिल्में जो दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इसी कारण से जॉन अब्राहम की लोकप्रियता पहले के मुकाबले अब काफी ज्यादा हो चुकी है। लोग पहले उन्हें उनकी बॉडी और कॉमेडी रोल के कारण पसंद करते थे। मगर अब जॉन फिल्मों में सीरियस किरदार निभाते हुए नजर आते हैं। एक ऐसा किरदार जो पर्दे पर अपनी छाप छोड़ देता है। हाल ही में जॉन अब्राहम ने एक इंटरव्यू के दौरान या बताया कि आखिर क्यों बात देशभक्ति फिल्मों में काम करने लगे हैं।
अभी हाल ही में जॉन अब्राहम की फिल्म रोमियो अकबर वॉल्टर रिलीज हुई है। जो कि एक देश भक्ति फिल्म है। इसके पहले जॉन अब्राहम सत्यमेव जयते और परमाणु जैसी देशभक्ति फिल्मों में काम कर चुके हैं। अगस्त में उनकी फिल्म बाटला हाउस रिलीज होगी। वह भी इसी जोन की फिल्म है।
जॉन अब्राहम ने बताया कि वह ऐसी फिल्में जानबूझकर यह देखकर नहीं करते की फिल्म की स्क्रिप्ट देशप्रेम की है। बल्कि बाय डिफॉल्ट ऐसा होता गया। उन्हें फिल्में मिलती गईं और वह उसकी स्क्रिप्ट पढ़कर हां करते गए। इसके पहले जॉन अब्राहम को उनके कॉमेडी केदार के लिए जाना जाता था। उन्होंने हाउसफुल की सीरीज की दो फिल्मों में काम किया था। इसके अलावा उन्होंने गरम मसाला जैसी कॉमेडी फिल्मों में भी काम किया।
अपने निजी जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए उन्होंने बताया एमबीए करने के बाद मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने यह भी कहा कि मैंने जिन फिल्मों का प्रोड्यूस किया वह फिल्में बिलकुल अलग थीं और प्रोड्यूसर बनने के बाद मेरी एक्टिंग में काफी मेच्योरिटी आई है। जिसकी वजह से अब मैं अपने अभिनय को लेकर काफी आश्वस्त हूं और इसी कारण से मैं प्रोड्यूसर भी बना था।
एक समय था जब जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु बॉलीवुड के बेस्ट कपल माने जाते थे। 8 सालों तक इनका रिश्ता चलने के बाद अचानक दोनों का ब्रेकअप हो गया और जॉन अब्राहम तथा बिपाशा बसु दोनों ने अपने हमसफर के रूप में किसी और को चुना।

