ये हैं चाहतें में नेगेटिव रोल में नज़र आएंगी एश्वर्या सुखुजा

नेगेटिव

एकता कपूर का शो ये है मोहब्बतें अगले महीने खत्म होने वाला है। इस धारवाहिक शो ने 6 सालों तक लगातार दर्शकों का मनोरंजन किया है। इस शो के अब तक 1800 एपिसोड् टीवी पर प्रसारित किए जा चुके हैं। और फिलहाल इस शो में काफी ट्विस्ट एंड टर्नस दिखाए जा रहे है। शो में करन पटेल की रिएंट्री दिखाई जा रही है। जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

दिव्यांका त्रिपाठी और करन पटेल अभिनीत इस शो के स्पिन ऑफ शो लाने की तैयारी चल रही है, जिसका नाम ये है चाहतें होगा। हाल में शो की निर्देशक एकता कपूर, लीड एक्टर्स दिव्यांका और करन ने इंस्टाग्राम पर नए शो का प्रोमा शेयर किया है। इस प्रोमो में इशिता और रमन नए शो की लीड एक्ट्रेस सरगुन कौर लुथरा से इंट्रड्यूस करा रहे है। प्रोमो में सरगुन का रोल थोड़ा बहुत बताया गया है। उनका नाम इस शों में तृषि है जिनका एक छोटा बेटा भी हैं। वहीं इस शो के मेल लीड का कोई प्रोमो अब तक सामने नहीं आया है। शो से जुड़े नई जानकारी के अनुसार अभिनेत्री ऐश्वर्या सुखुजा इस शो का हिस्सा बन चुकी हैं। शो में उनका किरदार नेगेटिव होगा।

नेगेटिवखबरों के अनुसार ऐश्वर्या शो में नेगेटिव भूमिका में नजर आएंगी। उनकी भूमिका अनीता हंसनदानी की मूल भूमिका से प्रेरित होगी। ये पहली बार होगा जब दर्शक ऐश्वर्या को नेगेटिव रोल में देखेंगे। गौरतलब है कि वो पिछली बार फिल्म उजड़ चमन में नज़र आईं थीं। वो पिछले दो सालों से टीवी की दुनिया से दूर हैं।

एश्वर्या ने किया अपनी बिमारी का खुलासा

एश्वर्या अपनी फिल्म उजड़ा चमन के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में बताया कि, ‘मैं हमेशा अपने पिता से मजाक करती हूं कि उन्होंने कैसा डिफेक्टिव बच्चा पैदा किया है। मेरे दिल में जन्म से ही छेद है। कई तरीके की बीमारियों से जूझ रही हूं। मुसीबतों ने बहुत सारी बातों को जीवन में उतार चढ़ाव दिया है। मैं अपने शरीर का सम्मान करती हूं। और अब काम से ज्यादा प्राथमिकता स्वास्थ्य और खुशी को देती हूं।’

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
ये हैं चाहतें में नेगेटिव रोल में नज़र आएंगी एश्वर्या सुखुजा -Youth Express
Article Name
ये हैं चाहतें में नेगेटिव रोल में नज़र आएंगी एश्वर्या सुखुजा -Youth Express
Description
ऐश्वर्या शो में नेगेटिव भूमिका में नजर आएंगी। उनकी भूमिका अनीता हंसनदानी की मूल भूमिका से प्रेरित होगी। ये पहली बार होगा जब दर्शक ऐश्वर्या को नेगेटिव रोल
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER