बिग बॉस 13 के इस कंटेस्टेंट की एक्स ने गरीब समझकर किया था ब्रेकअप, अब वो कमा रहा है करोड़ो

बिग

हमारी टीवी इंडस्ट्री और फिल्म इंडस्ट्री आज भी शक्ल से खूबसूरत और इंग्लिश बोलने वाले इंसान पर ज्यादा तवज्जो देती है। पर ये भी सच है कि टैलेंट किसी कि मोहताज नहीं होती न ही खूबसूरती की और न ही इंग्लिश बोलने की। और आज के समय में किसी की शक्ल सूरत देखकर ये नहीं कहा जा सकता कि वो इंसान कितना टैलेंटेड है या कितना अमीर है। ऐसे ही कहानी है टीवी अभिनेत्री मधुरिमा तुली की। उन्होनें भी सिर्फ अपने बॉयफ्रेंड को गरीब समझकर उससे ब्रेकअप कर लिया था। और आज वो बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट  हैं।

बिग हाल ही में मधुरिमा तुली अपने एक्स बॉयफ्रेंड विशाल आदित्य सिंह के साथ नच बलिए 9 में नज़र आईं थीं। भले ही यह दोनों शो नहीं जीत सके लेकिन सबसे ज्यादा कॉन्ट्रोवर्सी में यही जोड़ी रही थी। जिसकी वजह केवल इनकी रियल लाइफ थी।

एक इंटरटेनमेंट पोर्टल को दिए इंटरव्यू में विशाल आदित्य सिंह ने बताया था कि मैं एक देसी लड़का हूं और मेरी इंग्लिश भी इतनी अच्छी नहीं है इसीलिए मधुरिमा को लगता था कि मैं गरीब घर से हूं और वो अपने दोस्तों से भी मुझे मिलवाने में शर्म महसूस करती थी।

बिगआगे विशाल आदित्य सिंह ने कहा कि मधुरिमा तुली के इस रवैये ने उन्हें मेंटली स्ट्रांग किया है। आज के समय में विशाल करोड़ों के मालिक हैं। और अब वह सिर्फ एक लड़की को गोद लेकर उसकी अच्छी तरह से परवरिश करना चाहते हैं। फिलहाल विशाल बिग बॉस 13 में नज़र आ रहे हैं। विशाल कि एंट्री बिग बॉस 13 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर की है।

 फुटवियर के शौकिन है विशाल आदित्य सिंह

आपको बता दें कि विशाल आदित्य सिंह फुटवियर के काफी शौकीन है। बिग बॉस में हाल ही में कंटेस्टेंट्स को विशाल के फुटवियर कलेक्शन के बारे में बात करते हुए भी देखा गया था। खबरों के मुताबिक बिग बॉस के घर में विशाल स्टाइलिश कपड़ों के साथ 25 से 30 फुटवियर लेकर गए थे।

और ऐसे ही मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Expressपर.

Summary
बिग बॉस 13 के इस कंटेस्टेंट की एक्स ने गरीब समझकर किया था ब्रेकअप, अब वो कमा रहा है करोड़ो - Youth Express
Article Name
बिग बॉस 13 के इस कंटेस्टेंट की एक्स ने गरीब समझकर किया था ब्रेकअप, अब वो कमा रहा है करोड़ो - Youth Express
Description
बिग बॉस में हाल ही में कंटेस्टेंट्स को विशाल के फुटवियर कलेक्शन के बारे में बात करते हुए भी देखा गया था। खबरों के मुताबिक बिग बॉस के घर में
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER