बॉलीवुड की कोरियोग्राफर शक्ति मोहन ने डांस प्लस के सेट पर अपने क्रश का खुलासा किया था। उनका कहना है कि, बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन उनके पसंदीदा डांसर्स में से एक हैं और साथ ही वो उनके टीनएज क्रश भी हैं। इसी के साथ ही शक्ति ने ये भी कहा कि, आने वाले दिनों में वो ऋतिक के साथ काम करने की इच्छा रखती हैं।
आपको बता दें कि हाल ही में शक्ति ने एक मीडिया वेबसाइट से मुलाकात की और इस दौरान उन्होनें कहा, फिल्म कहो न प्यार है जब रिलीज हुई थी तब से वो मेरे क्रश रहे हैं। जब वो डांस प्लस (शक्ति शो के कैप्टन्स में से एक थीं) के सेट पर आए थे, तब मेरे आंखों में आंसू थे। उनके साथ मुलाकात कर मैं अभिभूत हो गई। इसके बाद मैनें उनके साथ डांस किया। वो मेरे टीनएज क्रश हैं।
इसी के साथ आगे बात करते हुए शक्ति मोहन ने कहा, मैं उनके साथ काम करना इसलिए भी पसंद करूंगी क्योंकि वो डांस की हर बारीकियों में काफी निपुण हैं। हमारी फिल्मों में कई कलाकार डांस करते हैं क्योंकि ये कहानी का एक हिस्सा होता है, लेकिन बात जब ऋतिक की आती है, तो वो गजब के हैं। आप सभी ने शक्ति मोहन के बारे में खूब सुना होगा। हाल ही में उन्होनें अपने इंस्टाग्राम पर अपना बोल्ड लुक भी दिखाया था जो उनके फैंस के दिलों को छू गया था।
शक्ति एक नए टीवी एड में नज़र आईं
हालांकि इस सीजन में शक्ति मोहन डांस प्लस की कैप्टन नहीं हैं। वो इस सीजन में नज़र नहीं आ रहीं है। बताया जा रहा है कि वो अपनी फिल्मों की मशरूफियत के चलते इस सीजन की हिस्सा नहीं बन पाईं। हाल ही में शक्ति मोहन का एक टीवी एड आया है। वो एड है कास्टिंग क्रीम ग्लॉस का जिसमें उनके साथ एक्टर आदिति रॉव हैदरी, क्रिकेटर मिताली राज, और कोरियोग्राफर शक्ति मोहन नज़र आ रहीं हैं।
और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.


