भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने लिया टी-20 से संन्यास

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाडी मिताली राज

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने लिया टी-20 से संन्यास। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान मिताली राज ने टी-20 इंटरनैशनल से संन्यास का ऐलान किया है।

मिताली राज का टी-20 कैरियर

36 वर्षीय मिताली राज ने 89 टी-20 इंटरनैशनल मैचों में कुल 2,364 रन बनाए हैं। जो इस फॉर्मेट में किसी भी भारतीय द्वारा सबसे ज्यादा है। टी-20 इंटरनैशनल से संन्यास का ऐलान करते हुए उन्होंने कहा कि अब वह ओडीआई (वन डे) पर फोकस करेंगी, और 2021 वर्ल्ड कप की तैयारियों में अपनी ऊर्जा लगाएंगी।

भारतीय टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने 32 टी-20 इंटरनैशनल मैचों में भारतीय टीम का नेतृत्व भी किया है। इनमें 2012, 2014 और 2016 के वर्ल्ड कप भी शामिल हैं। वह 2006 में भारत की पहली टी-20 कैप्टन बनी थीं।

मिताली राज का अंतिम टी-20 मैच

मिताली ने इसी साल 9 मार्च को गुवाहाटी में अपना आखिरी टी-20 इंटरनैशनल मैच खेला था। इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए उस मैच में उन्होंने 32 गेंदों में 30 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
टी-20 से संन्यास के बाद अब वह वनडे पर ध्यान केंद्रित करेंगी।

भारतीय टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने बताई भविष्य की योजना

मिताली ने कहा, ‘2006 से टी-20 इंटरनैशनल में भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद मैं टी-20 इंटरनैशनल से रिटायर होना चाहती हूं ताकि मैं 2021 के वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी में अपनी ऊर्जा लगा सकूं।’

मिताली ने कहा, ‘देश के लिए वर्ल्ड कप जीतना मेरा सपना रहा है और मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहती हूं। मैं बीसीसीआई को उनके निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद देती हूं और भारतीय टी-20 महिला टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होम सीरीज के लिए शुभकामनाएं देती हूं।’

सोशल मीडिया पर कई खिलाड़ियों ने उनकी तारीफ की

सोशल मीडिया पर भारतीय ओपनर शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा के अलावा ऑस्ट्रेलिया की पूर्व क्रिकेटर लिसा स्थालेकर और पूर्व भारतीय खिलाड़ी अंजुम चोपड़ा ने भी खेल में योगदान के लिए मिताली की तारीफ की। शिखर धवन ने ट्वीट करते हुए उन्हें बधाई दी है ।@SDhawan25

Indian women cricket team

 

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER