बॉलीवुड अभिनेता शाद रंधावा पर धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप लगे हैं, शाद के खिलाफ मुंबई में केस दर्ज किया गया है। आपको बता दें शाद रंधावा रेसलर और अभिनेता दारा सिंह के भतीजे और अभिनेता विंदू दारा सिंह के कजिन भाई हैं, शाद खुद भी पेशे से अभिनेता है, इसके अलावा उनका रेस्टोरेंट का भी बिजनेस है।
शाद रंधावा पर आरोप है कि उन्होंन कफ परेड स्थित अपने रेस्टोरेंट बॉयरॉट के लिए विदेशी शराब के लाइसेंस के लिए जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल किया था, साउथ मुंबई के एमआरए (माता रमाबाई अंबेडकर) मार्ग पुलिस थाने में शाद के खिलाफ मामला (एफ आई आर) दर्ज किया गया है तो वहीं पुलिस ने शाद के खिलाफ जांच शुरू कर दी है, शाद के खिलाफ दो लोगों ने शिकाय दर्ज कराई है।

फिल्म वो लम्हे से शाद ने बॉलीवुड में रखा था कदम
गौरतलब है कि शाद ने साल 2006 में फिल्म वो लम्हे से बॉलीवुड में अपना कदम रखा था, इसके अलावा भी शाद ने कई फिल्मों में काम किया हुआ है हाल ही में आई फिल्म मरजावां में भी शाद ने मजहर का किरदार निभाया था शाद आवारापन, आशिकी 2, एक विलेन, हेट स्टोरी 4, मस्तीजादे, सांड की आंख जैसी फिल्मों में भी नज़र आ चुके हैं।
शाद भारतीय रेसलर और अभिनेता रंधावा और अभिनेत्री मल्लिका के बेटे हैं, शाद ने फिल्मों के अलावा टीवी सीरियल्स में भी काम किया है उन्होनें चंद्रकांता और कुमकुम भाग्य जैसे सीरियलों में भी अहम किरदार निभाए हैं।
और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

