क्या आप भी बनना चाहते है इंस्टाग्राम इन्फुलेंसर, तो इन स्टेप को करे फॉलो

Instagram Influencer

आज के समय में हर कोई सोशल मीडिया का उपयोग कर रहा है. फेसबुक, व्हट्सप्प, इंस्टाग्राम हर  इंसान की जरुरत है. इन सब में इंस्टाग्राम सबसे ज्यादा लोगो को अपनी ओर आकर्षित  करता है और इसका कारण खूबसूरत तस्वीर है. अगर आपको याद हो इंस्टाग्राम के फेवरेट कपल कहे जाने वाले रशियन फोटोग्राफर मुराद उस्मान और उनकी गर्लफ्रैंड नतालिया जखरोवा कुछ साल पहले इंस्टाग्राम पर ‘FollowMeTo ’ नाम की इस फोटो सीरीज के जरिए पूरी दुनिया में रातों-रात फेमस हो गये। इन दोनों ने अलग-अलग देशों में इस तरह की तस्वीरें खींचकर खूब वाह- वाही बटोरी।  इन तस्वीरों ने इंस्टाग्राम पर फोटोग्राफी और ‘ट्रैवेल एंड रिलेशनशिप गोल’ के कॉन्सेप्ट को बिल्कुल नया आयाम दे दिया और लाखों लोगों को इंस्टाग्राम पर अच्छी तस्वीरें पोस्ट करने को प्रोत्साहित किया। तो ऐसे ही अगर आपक भी Instagram Influencer  बनना  चाहते है तो कुछ साधरण से स्टेप्स से बन सकते है.

दुनिया भर में  1 अरब लोग इंस्टाग्राम यूज करते हैं। इस लिहाज से इंस्टाग्राम दुनिया का तीसरा सबसे पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। लेकिन ऐसा क्या खास और अलग करते हैं Instagram Influencer, जो उन्हें लाखों लोगों का चहेता बना देता है?

 

 

 How to became Instagram Influencer: फॉलो करे इन स्टेप को

खूबसूरत तस्वीरे

https://www.instagram.com/p/B5njLJtBlsl/?utm_source=ig_web_copy_link

इंस्टाग्राम प्रमुख रूप से एक फोटो शेयरिंग मीडिया है, इसीलिए जाहिर है कि यहां लोगों को आकर्षित करने की पहली शर्त ही है ऐसी तस्वीरें, जो न सिर्फ खूबसूरत हों, बल्कि दूसरों से अलग भी हों। इस काम के लिए वो अच्छे कैमरा, ट्राइपॉड, फोटोग्राफर का सहारा लेते हैं और काफी सावधानी से लोकेशन का चुनाव करते हैं ताकि अलग ऐंगल वाली अच्छी तस्वीरें खींच सकें। साथ ही, ट्रैवल इंफ्लुएंसर्स कई ऑनलाइन फोटो एडिटिंग टूल्स और ऐप्स की मदद से अपनी तस्वीरों को और ज्यादा खूबसूरत बनाते हैं और आकर्षक कैप्शन के साथ उन्हें पोस्ट करते हैं।

रूल ऑफ थर्ड्स

फोटोग्राफी में कॉम्पोजीशन बहुत जरूरी है। यह तय करता है की फोटो में किन चीजों की कैसी व्यवस्था होगी। रूल ऑफ थर्ड्स का नियम आपको बेहतर शॉट्स लेने में मदद करेगा।  इससे आपकी फोटो में अधिक नाटकीयता और रुचि पैदा होती है। इसके अलावा, अधिकांश स्मार्टफोन में एक ग्रिड सेटिंग होती है जिसे आप एक्टिव कर सकते है । इससे आपको अपनी स्क्रीन पर लाइनों की कल्पना नहीं करनी पड़ती।

नेचुरल लाइट्स 

फोटोग्राफ के लिए लाइट बहुत ज़रूरी है. नेचुरल लाइट आपकी फोटो के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. जब आप किसी सब्जेक्ट का फोटो ले रहे हों तो उससे प्रकाश की ओर छाया में रखें। आप पाएंगे कि आपका सब्जेक्ट और बैकड्रॉप समान रूप से रोशन होगा और आपकी फोटो बढ़िया आएगी। यदि आप घर के अंदर फोटो ले रहे हो तो खिड़की के पास बैठें जहाँ नेचुरल रौशनी आ रही हो। नेचुरल रौशनी ज़्यादातर फ्लैश से बेहतर होता है।

Instagram Influencer

फोकस एरिया

आपकी फोटो में केवल एक वस्तु पे ध्यान केंद्रित होना चाहिए। बाकी सब बैकग्राउंड में जानी चाहिए। यदि आपकी फोटोज में बहुत सारी चीजों पर एक जैसा फोकस हो तो फोटो अव्यवस्थित लगती है। इसलिए फोकसिंग एरिया फिक्स होना चाहिए।

 

तो ये सब  कुछ ऐसे पॉइंट है जिनको आप ध्यान में रख के फोटो क्लिक करते है तो आपकी फोटोग्राफ लोगो को ज्यादा इन्फुलेन्स करती है. Instagram Influencer बनना है तो ये सब बातों का ध्यान दे.

 

टेक्नोलॉजी से जुडी खबर Youth Express पर. 

Summary
क्या आप बनना चाहते है Instagram Influencer?-Youth Express
Article Name
क्या आप बनना चाहते है Instagram Influencer?-Youth Express
Description
इंस्टाग्राम प्रमुख रूप से एक फोटो शेयरिंग मीडिया है. ऐसे में अगर आपक भी Instagram Influencer  बनना  चाहते है तो कुछ साधरण से स्टेप्स फॉलो कर के बन सकते है.
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER