टीवी की खूबसूरत एक्ट्रेस हिना खान हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में शामिल हुई। इस दौरान उन्होनें साड़ी पहन रखी थी। जिसमें वो बाली की अप्सरा लग रहीं थीं। पिछले दिनों लायन्स गोल्ड अवॉर्ड नाइट में शिरकत करने पहुंची हिना खान का लुक बेहद खास था। दरअसल इस मौके पर हिना ने व्हाइट और येलो कलर की साड़ी पहन रखी थीं।
व्हाइट साड़ी में हिना लगीं कमाल की

हिना खान ने डिजाइनर उर्वशी सेठी की डिजाइन की हुई हैंड प्रिंटेड ऑर्गेंजा सिल्क साड़ी पहन रखी थी। जिसमें उनका लुक बेहद खूबसूरत नज़र आ रहा था।
हिना खान टीवी की उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं जिनका स्टाइल सेंस कमाल का है। वेस्टर्न हो या एथिनिक दोनों में ही हिना खान बड़े ही ग्रेसफुल तरीके से कैरी करती हैं।

वहीं हिना की वेब सीरीज का ट्रेलर भी हाल ही में रिलीज किया गया है जिसका नाम है डैमेज्ड 2। जिसमें उनके साथ अध्ययन सुमन भी मुख्य भूमिका निभाते नज़र आ रहे है। ये सीरीज 14 जनवरी को हंगामा प्ले पर रिलीज हो चुकी है। हिना के फैंस को उनकी ये वेब सीरीज काफी पसंद आ रही है।
और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

