टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर कपल रवि दुबे और सरगुन मेहता इन दिनों काफी खुश है क्योंकि कल ही इनके घर एक नया मेहमान आया है। दरअसल इस बात की जानकारी खुद रवि दुबे ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी और वो नया मेहमान और कोई नहीं बल्कि रवि और सरगुन की ड्रीम कार बीएमडब्ल्यू X7 है। इस कपल का सपना था कि वो इस कार को खरीदे लेकिन काफी स्ट्रगल के बाद रवि दुबे ने टेलीविजन में अपना अलग नाम बनाया और आज वो करोड़ों के मालिक बन चुके हैं।
सिर्फ 20 हजार मिले थे पहली जॉब के लिए
आपको ये जानकर हैरानी होगी कि यूपी के गोरखपुर के रहने वाले रवि ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए वो मुंबई गए थे, लेकिन पढ़ाई के दौरान इनको मॉडलिंग के ऑफर आने लगे। 2005 में रवि ने पहली एडवरटाइजमेंट्स में काम किया जिसके लिए उनको 20 हजार मिले थे और वो आगे बताते हैं कि मैनें उन पैसों से फैमिली के लिए गिफ्ट खरीद लिया था। 15 साल पहले इतना बड़ा अमाउंट मिलना एक नए कलाकार के लिए बहुत बड़ी बात थी। आपको बता दें कि अब रवि दुबे टेलीविजन का जाना माना चेहरा है और वो एपिसोड के लिए लाखों में फीस वसूरते हैं।
काफी फिल्मी है इनकी लव स्टोरी

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

