डैमेज्ड 2 के लिए हिना ने किया सबसे बुरा काम

डैमेज्ड

टीवी इंडस्ट्री में सभी की फेवरेट बहू कही जाने वाली एक्ट्रेस हिना खान टीवी छोड़ बड़े पर्दें पर अपना करियर बनाने की कोशिशों में लग चुकीं हैं। हाल ही में हिना खान की फिल्म हैक्ड का ट्रेलर रिलीज हो गया है जिसे देखकर उनके सभी फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। ऐसे में इसके पहले उनकी फिल्म डैमेज्ड 2 का भी ट्रेलर रिलीज था जिसे भी फैंस ने प्यार दिया। वहीं हाल ही में दिए एक इंटरव्य में हिना खान ने इस बात का खुलासा किया है कि उन्होनें वेब सीरीज डैमेज्ड 2 के लिए ऐसा काम किया है, जो असल जिंदगी में करना उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं है।

हिना ने कहा- पहली बार मैनें स्मोकिंग की…

आपको बता दें कि हिना खान को डैमेज्ड 2 में गौरी बत्रा का किरदार निभाने के लिए स्मोकिंग करनी पड़ी और उसी बारे में हाल ही में हिना खान ने खुलासा किया है। दरअसल इस दौरान हिना खान ने कहा, उसके लिए जो किसी को कमरे में स्मोकिंग करते देख भाग जाता हो, मैं उस तरह की इंसान हूं जो लोगों को अपने कमरे में स्मोकिंग करने से रोकती है, मैं उन्हें बाहर जाकर स्मोक करने के लिए कहती हूं। लेकिन इस किरदार के लिए पहली बार मैनें स्मोकिंग की और मुझ जैसे इंसान के लिए ये काफी मुश्किल था। लेकिन मेरे डायरेक्टर एकांत ने इसमें मेरी काफी मदद की। उन्होनें मुझे खुला विकल्प भी दिया, उन्होनें कहा कि मैं बिना स्मोक किए भी शूटिंग कर सकती हूं लेकिन मुझे उस तरह ही पसंद था जिस तरह लिखा गया था।

हिना के साथ अध्ययन सुमन भी निभा रहे है मुख्य भूमिका

डैमेज्ड इसी के साथ हिना ने आगे कहा, ये किसी उद्देश्य से लिखा गया होगा, जिससे ये किरदार को और खूबसूरत बना सके और पूरा कर सके। तो इसके लिए मैनें ये निश्चित किया कि मैं ये करंगी, हालांकि, मेरे लिे ये करना आसान नहीं था लेकिन फिर भी मैनें ये किया। डैमेज्ड 2 वेब सीरीज एक सुपरनैचुरल कहानी पर आधारित है। इस सीरीज में हिना खान के साथ अध्ययन सुमन मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाले हैं।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
डैमेज्ड 2 के लिए हिना ने किया सबसे बुरा काम - Youth Express
Article Name
डैमेज्ड 2 के लिए हिना ने किया सबसे बुरा काम - Youth Express
Description
उनकी फिल्म डैमेज्ड 2 का भी ट्रेलर रिलीज था जिसे भी फैंस ने प्यार दिया। वहीं हाल ही में दिए एक इंटरव्य में हिना खान ने इस बात का खुलासा किया है कि उन्होनें वेब सीरीज
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER